Vimal Negi Case: किरण बोलीं- पेखुबेला प्रोजेक्ट में हुए भ्रष्टाचार ने ली विमल नेगी की जान, बड़े नेता का हाथ
किरण नेगी ने शिमला में पत्रकारवार्ता में आरोप लगाया कि पेखुबेला में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है और सीबीआई की जांच में यह साबित हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिवंगत चीफ इंजीनियर विमल नेगी की पत्नी किरण नेगी ने आरोप लगाया है कि विमल नेगी की पेखुबेला प्रोजेक्ट में हुए भ्रष्टाचार को लेकर बनाए जा रहे दबाव के कारण हत्या की गई है। उनकी मौत के पीछे बड़े नेता का हाथ है। किरण नेगी ने शिमला में पत्रकारवार्ता में आरोप लगाया कि पेखुबेला में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है और सीबीआई की जांच में यह साबित हो गया है। अब सरकार इस प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार करने वालों पर कार्रवाई करे। पेखुबेला प्रोजेक्ट में हुए भ्रष्टाचार के मामले में अब हिमालयन जनजातीय लोक अधिकार मंच सीबीआई में नई एफआईआर दर्ज करवाएगा। किरण नेगी ने कहा कि विमल नेगी पर पेखुबेला प्रोजेक्ट में गलत काम करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। जब उन्होंने फाइलों पर साइन नहीं किए तो उन्हें तरह-तरह से प्रताड़ित किया गया। घंटों ऑफिस में खड़ा रखा जाता था। यहां पोस्टिंग के बाद ही उन्हें बीपी समेत अन्य स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ा। किरण नेगी इस दौरान भावुक हो गईं और कहा कि एक साल बीतने के बाद भी विमल नेगी की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 10 मार्च 2025 को वह लापता हुए थे और 14 तारीख को उनकी मौत की बात सामने आई। ऐसे में सवाल उठता है कि तीन दिनों तक उनका अपहरण करके कहां रखा गया और प्रताड़ित किया गया।
शिमला पुलिस ने मामले में सबूत मिटाए: किरण
उन्होंने आरोप लगाए कि शिमला पुलिस ने मामले में सबूत मिटाए जबकि एसीएस ओंकार शर्मा ने अपनी रिपोर्ट में पेखुबेला में भ्रष्टाचार की बात कही थी। तत्कालीन डीजीपी ने पैन ड्राइव के बारे में रिपोर्ट सौंपी लेकिन सरकार ने सच्चाई सामने लाने वालों को साइड लाइन किया और सबूत मिटाने वालों को पदोन्नति दी गई। सीबीआई की जांच में सामने आया है कि विमल नेगी की मौत की वजह भ्रष्टाचार है। केंद्रीय जांच एजेंसी का कहना है कि फोरेंसिक रिपोर्ट पुलिस से मांगी लेकिन उन्होंने नहीं दी। रिपोर्ट को हम जल्द लेंगे।
प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार भी लगाई
उन्होंने प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार भी लगाई। किरण नेगी ने कहा कि हमें गर्व है कि विमल नेगी ने भ्रष्टाचार के आगे घुटने नहीं टेके। भ्रष्टाचार से लड़ते हुए उन्होंने अपनी जान दी। जब तक भ्रष्टाचार करने वालों और विमल नेगी के मौत में शामिल लोगों को सजा नहीं दिलवाएंगे हमारी लड़ाई जारी रहेगी। किरण नेगी ने कहा कि पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाते हुए कह कि पुलिस ने विमल नेगी की हत्या को सुसाइड कहा और तनावग्रस्त बताने की कोशिश की लेकिन आज तक यह साफ नहीं हुआ है कि उनकी हत्या हुई है या यह आत्महत्या है। हमारा मानना है कि यह हत्या है। पुलिस ने सबूत मिटाने की कोशिश की। सबूत नहीं मिटाए जाते तो मामला आज तक सुलझ जाता। इस मामले में पुलिस का सुस्त रवैया था।
शव में मिले पर्स से भी क्रेडिट कार्ड समेत अन्य सामान गायब था
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की बात सामने आ चुकी है और हत्या के मामले की जांच सीबीआई कर रही है। विमल नेगी के शव में मिले पर्स से भी क्रेडिट कार्ड समेत अन्य सामान गायब था। वहीं हिमालयन जनजातीय लोक अधिकार मंच के अध्यक्ष राजेंद्र नेगी ने कहा कि पेखुबेला प्रोजेक्ट में हुए भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी और एक दो दिनों में इस संबंध में जांच एजेंसी को लिखित में शिकायत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने खुलासा किया है कि इस प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार हुआ है। इसमें एचपीपीसीएल के तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर करवाई जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पेबुबेला प्रोजेक्ट में बिना कांट्रेक्ट साइन करने से पहले 11.6 करोड़ रुपये की पेमेंट जारी की गई है। इस बारे में गृह मंत्रालय को भी शिकायत की जाएगी।
जांच की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़े: जयराम ठाकुर
विमल नेगी की मौत के मामले पर हिमाचल प्रदेश में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा, 'सीबीआई की जांच अभी चल रही है। हमारे पास अभी ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन यह पता चला है कि सीबीआई ने जांच की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। विमल नेगी के परिवार ने मांग की है कि जांच में तेजी लाई जाए। आज विमल नेगी की पत्नी ने गवर्नर के सामने अपना पक्ष रखा। हम चाहते हैं कि जांच की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़े और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई में कोई देरी न हो।'
#WATCH | Mandi: On the case of the death of HPPCL engineer Vimal Negi, Himachal Pradesh Leader of Opposition Jairam Thakur says, "...The CBI investigation is currently underway. We do not have many details yet, but it has come to light that the CBI has moved the process forward.… pic.twitter.com/8PQdIb4Ep6
— ANI (@ANI) June 29, 2026