सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Lord takes incarnation to protect religion: Ramayani

धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं प्रभु : रामायणी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lord takes incarnation to protect religion: Ramayani
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गंज बाजार के राधा-कृष्ण मंदिर में श्री सनातन धर्म सभा अनाज मंडी शिमला द्वारा आयोजित राम कथा में कथा वाचक राजेश रामायणी ने कहा कि हर युग में धर्म की रक्षा के लिए परमात्मा का अवतार होता है। वह चाहे त्रेता युग हो या द्वापर, संसार में जब अधर्म बढ़ता है तब प्रभु जन्म लेते हैं। इसलिए हम सबके जीवन में धर्म का होना आवश्यक है। त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने धर्म की रक्षा के लिए जन्म लिया और द्वापर में भगवान विष्णु ने श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया। लंका अधिपति रावण को जब ताकत मिली तो उसने अच्छे लोगों को पीड़ा देना शुरू कर दिया। अच्छे लोगों की पुकार भगवान जरूर सुनते हैं। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पॉल दत्ता ने बताया कि भजनों गायन में संगीत के लिए मनोहर लाल ढोलक पर, हारमोनियम पर नरेश और करतार ने सहयोग दिया। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article