सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Murder of Relationships: Husband Kills Wife in Kangra; Brother Kills Brother in Sarahan

रिश्तों का खून: कांगड़ा में पति ने की पत्नी की हत्या, सराहन में भाई ने भाई को मार डाला

संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव (कांगड़ा)/ज्यूरी। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 31 Mar 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
सार

कांगड़ा जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वहीं रामपुर के सराहन में नशा करने के बाद छोटे भाई ने पुरानी रंजिश में बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। 

Murder of Relationships: Husband Kills Wife in Kangra; Brother Kills Brother in Sarahan
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। वहीं रामपुर के सराहन में नशा करने के बाद छोटे भाई ने पुरानी रंजिश में बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर उपमंडल के कुटाहण गांव में मंगलवार तड़के करीब 3:30 बजे सन्नी कुमार ने पत्नी काल्टी देवी (32) की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना के समय उसकी बेटी भी उसी कमरे में सो रही थी। मां को खून से लथपथ हालत में देखकर वह घबरा गई और पास के कमरे में सो रहे अपने ताया को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही लंबागांव पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया।

Trending Videos

आरोपी कुछ समय से था बीमार
आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी कुछ समय से बीमार चल रहा था और सोमवार को उसे झाड़-फूंक के लिए एक तांत्रिक के पास ले जाया गया था। उसी रात वह पत्नी के साथ अपने भाई के घर कुटाहण में ठहरा था और सुबह उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों की जांच जारी है। सन्नी लंबागांव क्षेत्र में मजदूरी करता है। मृतका की एक 9 साल की बेटी और 11 व 15 साल के दो बेटे हैं। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 दो भाइयों ने पहले एक साथ शराब पी, फिर एक की हत्या
उधर, रामपुर के सराहन में दो भाइयों ने पहले एक साथ शराब पी, उसके बाद पुरानी रंजिश को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और फिर छोटे भाई ने बड़े भाई का कत्ल कर दिया। पुलिस के मुताबिक सोमवार को किसी ने सूचना दी कि राई खड्ड के पास श्मशानघाट में एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वह व्यक्ति मृत पाया गया। उसकी पहचान सराहन निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है।

पुरानी रंजिश के चलते अपने भाई को मार डाला
मृतक के शरीर और मुंह के पास गंभीर चोटें पाई गईं तो पुलिस को संदेह हुआ। प्रारंभिक संदेह के आधार पर पुलिस ने अनिल के छोटे भाई 34 वर्षीय विक्रम को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने शराब के नशे में पुरानी रंजिश के चलते अपने भाई को मार डाला। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed