सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   NDPS Action Two Held with 915 Grams of Opium in Shimla Vehicle Seized

Himachal News: शिमला पुलिस ने 915 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को दबोचा, वाहन भी जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 12 Jun 2026 03:16 PM IST
विज्ञापन
सार

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने सुन्नी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 915 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वाहन भी जब्त कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

NDPS Action Two Held with 915 Grams of Opium in Shimla Vehicle Seized
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 915 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ को जब्त करने के साथ-साथ इस्तेमाल किए गए वाहन को भी कब्जे में ले लिया है।



पुलिस के अनुसार, 10 और 11 जून की मध्यरात्रि को स्पेशल सेल शिमला की टीम यातायात जांच और अपराधों की रोकथाम के लिए छोटा शिमला, ढली, मशोबरा, बसंतपुर, सुन्नी, कधरघाट और जलोग क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके आधार पर एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन में सवार व्यक्तियों की पहचान दिनेश ठाकुर (45) पुत्र देव सहाय निवासी गांव भोग, डाकघर भोगड़ा, तहसील ठियोग तथा धर्मेंद्र हिमराल (33) पुत्र लाइक राम निवासी गांव बनूना, डाकघर गढ़ेरी, तहसील सुन्नी, जिला शिमला के रूप में हुई।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान वाहन के डैशबोर्ड से करीब 915 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर आरोपी बरामद मादक पदार्थ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

इसके बाद पुलिस थाना सुन्नी में अभियोग संख्या 23/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 18 और 29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद अफीम कहां से लाई गई थी तथा इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed