सब्सक्राइब करें

हिमाचल में मौसम: नेशनल हाईवे धंसने के बाद यातायात ठप, निचले हिमाचल से सड़क संपर्क कटा, हजारों लोग परेशान

अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 14 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
weather update himachal: NH 205 collapses near Judicial Academy Ghandal heavy traffic jam on road 
घणाहट्टी के समीप धंसा नेशनल हाईवे। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी शिमला को निचले हिमाचल से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे 205 घणाहट्टी के समीप घंडल में धंसने के बाद मंगलवार को दूसरे दिन भी ठप रहा। इस मार्ग से शिमला आने-जाने वाले हजारों लोगों को परेशान होना पड़ा। वाहन चालकों को 15 किलोमीटर तक अतिरिक्त सफर करना पड़ा। मंगलवार को प्रदेश भर में 14 छोटी-बड़ी सड़कें ठप रही। 16 कच्चे मकान और 17 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। बुधवार को भी प्रदेश में बारिश के आसार हैं। 20 सितंबर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। मंगलवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। नेशनल हाईवे बंद होने के बाद वैकल्पिक मार्ग पर मंगलवार को पूरे दिन ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। मुख्य सड़क बंद होने के बाद शिमला से मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा की ओर जाने वाले वाहन वाया नालहट्टी रवाना हो रहे हैं। 

weather update himachal: NH 205 collapses near Judicial Academy Ghandal heavy traffic jam on road 
- फोटो : अमर उजाला

निचले हिमाचल से शिमला की ओर आने वाले वाहन वाया पनेश-कोहबाग चलाए जा रहे हैं। वैकल्पिक व्यवस्था के बाद आवाजाही करने वाले लोगों को करीब 15 से 20 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने भी मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क खोलने के लिए पहाड़ी की कटिंग में ग्रामीणों की भूमि आने का पेच फंस गया है। निचली तरफ से डंगा लगाने में 10 से 15 दिन लगने के आसार हैं।

weather update himachal: NH 205 collapses near Judicial Academy Ghandal heavy traffic jam on road 
- फोटो : अमर उजाला

प्रशासन इस विवाद को हल करने में जुटा हुआ है। एनएच धंसने से एचआरटीसी कुल्लू की चार बसें फंस गई हैं। मनाली से शिमला जा रहे 34 यात्रियों को पांच घंटे बसों में रहकर ही रात काटनी पड़ी है। उधर, मनाली-लेह, ग्रांफू-काजा मार्ग समेत अधिकांश सड़कें यातायात के लिए बहाल हो गई हैं। रामपुर और आनी उपमंडल में भी अब पहाड़ियों के दरकने का सिलसिला शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
weather update himachal: NH 205 collapses near Judicial Academy Ghandal heavy traffic jam on road 
- फोटो : अमर उजाला

निरमंड विकास खंड की 32 पंचायतों को जोड़ने वाले वजीर बावड़ी-निरमंड मार्ग भूस्खलन से बाधित है। देर रात किन्नौर जिले के चौरा के पास हुए भूस्खलन से नेशनल हाईवे-5 अवरुद्ध हो गया। जिससे किनौर का संपर्क देश-दुनिया से कट गया है। भूस्खलन का खतरा होने के कारण सड़क बहाल करने का काम बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
weather update himachal: NH 205 collapses near Judicial Academy Ghandal heavy traffic jam on road 
- फोटो : अमर उजाला

अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने बताया कि सुबह बड़े पत्थरों को ब्लास्टिंग करके सड़क मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया जाएगा। वहीं कुल्लू में बंजार के छेत गांव के पास भूस्खलन होने से नेशनल हाईवे 305 अवरुद्ध हो गया है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.9, बिलासपुर में 33.0, हमीरपुर में 32.8, कांगड़ा में 32.2, भुंतर में 31.9, सुंदरनगर में 31.6, चंबा में 31.2, नाहन में 29.3, सोलन में 28.5, धर्मशाला में 28.4, शिमला में 22.7, केलांग में 21.8, डलहौजी में 20.0 और कल्पा में 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed