{"_id":"6a7dd42665afb4427f090586","slug":"now-craignano-park-will-remain-abloom-with-colorful-flowers-all-year-round-shimla-news-c-19-sml1002-769562-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अब पूरा साल रंग बिरंगे फूलों से गुलजार रहेगा क्रेगनैनो पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अब पूरा साल रंग बिरंगे फूलों से गुलजार रहेगा क्रेगनैनो पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशोबरा के क्रेगनैनो पार्क में गुलाब और हाइड्रेंजिया फूलों की नई प्रजातियां की जाएंगी तैयार, पार्क में कम ट्यूलिप की संख्या की जाएगी कम
10 रंगों के विभिन्न किस्मों के ट्यूलिप भी किए जाएंगे तैयार
एक्सक्लूसिव खबर
दीक्षा सरोय
शिमला। राजधानी के मशोबरा स्थित क्रेगनैनो पार्क में अब ट्यूलिप की संख्या कम की जाएगी। वन विभाग ने इस वर्ष ट्यूलिप गार्डन के लिए सिर्फ दो लाख रुपये का बजट रखा है। विभाग ने इस वर्ष पार्क में अन्य फूलों की प्रजातियों पर भी खर्च करने का निर्णय लिया है। इसके तहत पार्क में गुलाब और हाइड्रेंजिया जैसी नई प्रजातियां तैयार की जाएंगी।
वन विभाग के अनुसार ट्यूलिप के खिलने की अवधि सीमित होने के कारण इनकी संख्या कम करने का फैसला लिया है। इसकी जगह पार्क में फ्लावर गार्डन और अलग से रोज गार्डन विकसित किया जाएगा। इस बार पार्क में करीब 1000 ट्यूलिप खिलने की उम्मीद है। इनमें फ्लेयर, नोवी सन, व्हाइट प्रिंस, परेड, येलो स्टोन, फॉन्डेंट और कैला लिली शामिल हैं। इसके अलावा पार्क में करीब 10 रंगों की विभिन्न किस्मों के ट्यूलिप भी तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही नए रोज गार्डन और फ्लावर गार्डन में विभिन्न प्रजातियों के फूल लगाए जाएंगे। रोज गार्डन में हाइब्रिड टी रोज, फ्लोरिबुंडा, देसी गुलाब, क्लाइंबिंग या बेल वाले गुलाब और मिनिएचर गुलाब जैसी प्रजातियां लगाई जाएंगी। गार्डन में हाइड्रेंजिया की चार रंगों की प्रजातियां भी पार्क का आकर्षण बढ़ाएंगी। इनमें लाल, नीले, सफेद और गुलाबी हाइड्रेंजिया शामिल हैं। वन विभाग का मानना है कि इससे पार्क की सुंदरता और पर्यटकों का आकर्षण बढ़ेगा। ट्यूलिप के रखरखाव और उनकी सीमित खिलने की अवधि को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। विभाग ने इस संबंध में विस्तृत योजना तैयार की है। इसके तहत पार्क के विभिन्न हिस्सों में नई प्रजातियों के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित किए गए हैं। वन मंडल अधिकारी शिमला मंडल अनिकेत वान्वे ने बताया कि विभाग पर्यटकों और आगंतुकों के लिए क्रेगनैनो पार्क में ट्यूलिप के साथ नए फ्लावर गार्डन और रोज गार्डन के रूप में नए आकर्षण तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन फूलों का चयन स्थानीय जलवायु के अनुकूल किया गया है, ताकि पूरे साल फूलों की उपलब्धता बनी रहे।