सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Now, garbage collectors won't ring your doorbell at four in the morning.

Shimla News: अब तड़के चार बजे कूड़ा उठाने वाले नहीं बजाएंगे आपके घर की घंटी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Now, garbage collectors won't ring your doorbell at four in the morning.
विज्ञापन
नगर निगम ने कूड़ा एकत्र करने का समय किया तय, सुबह सात बजे कूड़ा उठाने वार्डों में आएंगे सैहब कर्मचारी
Trending Videos

दो बजे तक संयंत्र तक पहुंचाया जाएगा कूड़ा कचरा
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहरवासियों को सुबह-सुबह होने वाली परेशानी से राहत देने के लिए नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है। अब सैहब के डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारी सुबह 4 और 5 बजे लोगों के घरों में दस्तक नहीं देंगे। निगम प्रशासन ने कूड़ा एकत्र करने के समय में बदलाव कर दिया है।

नगर निगम ने डोर-टू-डोर कर्मियों को निर्देश जारी किए है कि वह अब शहर में रोजाना सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक कूड़ा एकत्र किया जाए। शहर में करीब 32,507 के करीब भवन मालिक हैं। नगर निगम के सैहब सोसायटी के डोर-टू-डोर कर्मी रोजाना घरों से सूखा और गीला कचरा उठाने का काम करते हैं। लेकिन शहर के 34 वार्डों में यह कर्मचारी सुबह ही कूड़ा उठाने पहुंच जाते हैं। ऐसे में सुबह के समय घरों के दरवाजों की घंटी बजने के कारण लोगों की नींद खराब हो जाती है। खासकर नौकरीपेशा लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। दूसरी ओर सैहब कर्मचारियों को सर्दियों के समय में दिक्कतें आती थीं। यही वजह है कि अब नगर निगम ने इस प्रणाली में लोगों और कर्मचारियों को राहत देते हुए कूड़ा एकत्र करने के समय में बदलाव किया है। इसके बाद यह कर्मचारी शहर में सुबह 7:00 बजे से नियमित रूप से घर-घर जाकर कूड़ा एकत्र करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



64 हजार घरों और दुकानों से उठता है कूड़ा
नगर निगम शहर में करीब 64 हजार घरों और दुकानों से कचरा इकट्ठा करता है। ऐसे में एकत्र करीब 100 से 120 टन कचरे को भरयाल संयंत्र में ले जाया जाता है। शहर के कई वार्डों में सफाई व्यवस्था जल्दी पूरी हो जाती है। यह कर्मचारी दो से तीन घंटों में ही कचरा एकत्र करके काम से फ्री हो जाते हैं। वहीं शहर से थोड़ी दूर के वार्डों में यह कर्मचारी सुबह नौ बजे कचरा उठाने पहुंचते हैं।


कूड़े उठाने की समय में किया बदलाव
कूड़े उठाने की समयसारिणी में बदलाव किया है। अब निगम द्वारा तय नई टाइमिंग के आधार पर ही कर्मचारियों को कूड़ा उठाना होगा।
-भूपेंद्र कुमार अत्री, आयुक्त नगर निगम शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article