{"_id":"6a26a86dd8892d8e5a0800d7","slug":"over-200-shops-on-mall-road-will-now-sport-the-same-heritage-look-shimla-news-c-19-sml1002-734676-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर में एक ही हेरिटेज लुक में दिखेंगी \nअब मालरोड की 200 से ज्यादा दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर में एक ही हेरिटेज लुक में दिखेंगी अब मालरोड की 200 से ज्यादा दुकानें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खास खबर
नगर निगम ने तैयार की योजना, सीटीओ से हाईकोर्ट तक की दुकानों को दिया जाएगा अब एक जैसा रूप
अभी दुकानदार मनमर्जी से सजा रहे हैं दुकानें
बिगड़ रहा है हेरिटेज क्षेत्र मालरोड का स्वरूप
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के ऐतिहासिक मालरोड क्षेत्र में बनी 200 से ज्यादा दुकानें अब एक जैसे स्वरूप में नजर आएंगी। नगर निगम मालरोड पर सीटीओ चौक से लेकर हाईकोर्ट तक बनी सभी दुकानों को एक सी हेरिटेज लुक देने जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इसी साल इसका काम शुरू करने की तैयारी है। शहर का मालरोड हेरिटेज क्षेत्र में शामिल है। यहां किसी भी तरह के निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए नगर निगम के अलावा स्टेट हेरिटेज कमेटी से भी अनुमति लेनी पड़ती है। ज्यादातर दुकानदारों ने अपनी मनमर्जी से छोटे-बड़े बोर्ड लगाकर दुकानों को सजाया है। कई जगह रंग बिरंगी लाइटों वाले साइन बोर्ड लगे हैं तो कहीं छोटे-बड़े अक्षरों में दुकानों के नाम अंकित हैं। इससे मालरोड की सुंदरता बिगड़ रही है। कई दुकानदार साइनबोर्ड लगाने की आड़ में अवैध निर्माण भी कर रहे हैं। दुकान चमकाने के चक्कर में दूसरों से ज्यादा बड़े साइनबोर्ड तैयार करवाए जा रहे हैं। मालरोड पर गेयटी थियेटर, टाउनहॉल जैसी ऐतिहासिक इमारतें भी हैं। इनकी सुंदरता भी सामने लगी दुकानों की रंग बिरंगी लाइटों और छोटे-बड़े साइन बोर्ड से प्रभावित हो रही है। हाल ही में प्रदेश हाईकोर्ट ने भी मालरोड पर बनी दुकानों को एकरूपता देने के लिए नगर निगम को आदेश दिए थे। नगर निगम ने अब इसके लिए विस्तृत योजना तैयार कर ली है। सभी दुकानों के लिए हेरिटेज लुक वाला डिजाइन तैयार किया जा रहा है।
पर्यटकों की पसंदीदा जगह है मालरोड
हिल्स क्वीन शिमला में मालरोड सैलानियों की पसंदीदा जगह है। शिमला आने वाले लाखों सैलानी यहां के रिज मैदान और मालरोड पर घूमना नहीं भूलते। मालरोड के 90 फीसदी कारोबारियों का कारोबार भी पर्यटकों पर ही निर्भर है। इसीलिए यहां नामी कंपनियों के सबसे ज्यादा शोरूम भी खुले हैं। यह शहर की सबसे महंगी मार्केट भी है। नगर निगम का कहना है कि सभी दुकानों को एक जैसा स्वरूप देने से मालरोड की सुंदरता बढ़ेगी। दुकानों को हेरिटेज लुक देने के लिए कारोबारियों को शेयर देना होगा या नहीं, इस पर आने वाले दिनों में स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
सभी दुकानों को मिलेगी हेरिटेज लुक
मालरोड की सभी दुकानों को एक जैसा स्वरूप देने की योजना है ताकि इस हेरिटेज क्षेत्र की सुंदरता बरकरार रह सके। इन्हें हेरिटेज लुक दी जाएगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
-डॉ. भुवन शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम शिमला

Trending Videos