{"_id":"6a26e50e524432ee240579aa","slug":"shimla-blue-defeated-una-3-0-in-the-volleyball-competition-shimla-news-c-19-sml1002-734857-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में शिमला \nब्लू ने ऊना को 3-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: वॉलीबाल प्रतियोगिता में शिमला ब्लू ने ऊना को 3-0 से हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संजौली के राजीव गांधी खेल मैदान में एंटी चिट्टा इंटर जिला वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। संजौली के राजीव गांधी खेल मैदान में सोमवार को प्रथम एंटी-चिट्टा इंटर जिला अंडर-21 वॉलीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन शिमला ब्लू, शिमला येलो और हमीरपुर की टीमों ने अपने-अपने मैच 3-0 के अंतर से जीते।
शिमला ब्लू ने ऊना को 3-0 से हराया। हमीरपुर ने बिलासपुर को इसी अंतर से मात दी। दिन के अंतिम मैच में शिमला येलो ने किन्नौर को पराजित किया। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव के अवसर पर आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता 12 जून तक चलेगी। इसमें 11 जिलों के कुल 156 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में पहले स्थान पर रहने वाली टीम को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये मिलेंगे। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। सर्वश्रेष्ठ अटैकर, लीब्रो, सैटर और ब्लॉकर खिलाड़ियों को 5-5 हजार रुपये दिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। मुख्यमंत्री ने 112 करोड़ रुपये के बहुउद्देशीय खेल परिसर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कटासनी में खेल मैदान के निर्माण के लिए अतिरिक्त 10 करोड़ रुपये की घोषणा की। इस अवसर पर विधायक शिमला शहरी हरीश जनारथा, महापौर शिमला सुरेंद्र चौहान , उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और निदेशक युवा सेवा एवं खेल विभाग शिवम प्रताप सिंह भी मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह और स्थानीय पार्षद अंकुश शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
विज्ञापन
Trending Videos