सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Chief Minister flagged off the ambulance from Oakover.

Shimla News: सीएम ने ओकओवर से एंबुलेंस को झंडी दिखाकर किया रवाना

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister flagged off the ambulance from Oakover.
विज्ञापन
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ओकओवर से चार एंबुलेंस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह एंबुलेंस एचडीएफसी बैंक की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत उपलब्ध करवाई गई हैं। इन एंबुलेंसों को सुजानपुर, भोरंज, नादौन और देहरा क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा।
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने इस सराहनीय पहल के लिए बैंक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने में मदद करेंगी। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक संजय अवस्थी, अनुराधा राणा और हरीश जनारथा, हिमाचल प्रदेश राज्य हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के अध्यक्ष हरभजन सिंह भज्जी, हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर, हिमाचल प्रदेश निजी शैक्षणिक संस्थान विनियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी, एचडीएफसी बैंक के जोनल हेड राजीव कौड़ा, क्लस्टर हेड शिवेंद्र चौहान, ध्रुव ब्राक्टा, वीरेंद्र शर्मा, स्टेट हेड विकास पठानिया, शाखा प्रबंधक नवीन धीमान, एरिया हेड धीरज शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article