सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shimla's Summer Festival is decorated with flowers

Shimla News: फूलों से सजा शिमला का समर फेस्टिवल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Shimla's Summer Festival is decorated with flowers
विज्ञापन
शिमला। प्रकृति का अनोखा नजारा और रंग बिरंगे फूलों के पौधों से सजे समर फेस्टिवल ने दर्शकों का मन मोह लिया। अंतरराष्ट्रीय समर फेस्टिवल के तहत शिमला एमेच्योर गार्डन और एनवायरमेंट सोसायटी (सेंजिस) की ओर से सोमवार को मालरोड पर पुष्प प्रदर्शनी और प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रदर्शनी में चार सरकारी विभागों ने भी अपने आकर्षक स्टॉल और प्रदर्शनियां लगाई हैं। इनमें केंद्रीय लोक निर्माण विभाग, बागवानी विभाग, वन विभाग और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज सहित अन्य संस्थानों की सहभागिता उल्लेखनीय रही। इस दौरान विभागों के अधिकारियों द्वारा पौधों के संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और बागवानी से जुड़ी जानकारियां भी लोगों के साथ साझा कीं। इसमें पत्तेदार पौधे, बारहमासी पौधे, कंदयुक्त फूल, कटे हुए फूल (शौकिया), कैक्टस, लटकती टोकरियां, ऑर्किड, बोनसाई, ताजा फूलों की व्यवस्था, सूखे फूलों की व्यवस्था, घर का बेना फूलदान, लघु उद्यान, टेरारियम शामिल थे। निर्णायक मंडल में उद्यान विभाग की उप निदेशक सुदर्शना नेगी, डॉ. नरेंद्र नेगी, डीएस पुरी और डॉ. अनिल ठाकुर शामिल रहे। सोसायटी की सचिव पद्मिनी परमार ने बताया कि इस वर्ष प्रदर्शनी में लगभग 100 व्यक्तिगत पुष्प प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article