फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pledge against drug abuse administered in Khatnol

Shimla News: खटनोल में दिलाई नशा न करने की शपथ

Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pledge against drug abuse administered in Khatnol
शिमला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खटनोल में शनिवार को चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में तहसीलदार सुनील चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों, अध्यापकों और एसएमसी सदस्यों को मुख्य अतिथि ने एंटी-चिट्टा जागरूकता की शपथ दिलाई। कक्षा 10वीं की छात्रा भारती ने भी इस पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के बाद चिट्टे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से जनता को भी नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने का सकारात्मक संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य पवन चंदेल ने की। तहसीलदार चौहान ने इस विद्यालय को गोद भी लिया हुआ है। पंचायत खटनोल की यशोदा चौहान ने बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article