फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pledge taken at Portmore School to build a drug-free Himachal.

Shimla News: पोर्टमोर स्कूल में ली नशामुक्त हिमाचल निर्माण की शपथ

Sat, 18 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Pledge taken at Portmore School to build a drug-free Himachal.
शिमला। राजकीय मॉडल कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पोर्टमोर में शनिवार को एंटी चिट्टा अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों ने नशामुक्त हिमाचल के निर्माण की शपथ ली। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित ठाकुर ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के साथ उसके परिवार और समाज को प्रभावित करती है। उन्होंने छात्राओं से नशे से दूर रहने, अनुशासित जीवन जीने और रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया। छात्राओं से अपील की कि यदि कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधियों की जानकारी मिले तो पुलिस को सूचना दें। प्रधानाचार्य जय देव नेगी ने मुख्य अतिथि अमित ठाकुर और पुलिस टीम का स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article