{"_id":"6a5c6df5183ec6b49407bc00","slug":"video-shimla-tree-fell-akashvani-road-blocked-103-road-2026-07-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: शिमला में सड़क पर गिरा पेड़, आकाशवाणी मार्ग बाधित; जोखिम उठाकर गुजर रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: शिमला में सड़क पर गिरा पेड़, आकाशवाणी मार्ग बाधित; जोखिम उठाकर गुजर रहे लोग
शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:55 AM IST
Link Copied
राजधानी शिमला में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार को 103 से आकाशवाणी जाने वाले मार्ग पर एक पेड़ गिर गया, जिससे सड़क पर आवाजाही प्रभावित हो गई। पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिरने के कारण मार्ग लगभग अवरुद्ध हो गया।
रास्ता बंद होने के बावजूद स्थानीय लोग और राहगीर गिरे हुए पेड़ की टहनियों के बीच से होकर गुजरते नजर आए। इससे किसी भी समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। विशेष रूप से पैदल चलने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द पेड़ हटाकर मार्ग बहाल करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पेड़ नहीं हटाया गया तो किसी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
बारिश के मौसम में शिमला में पेड़ गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन पहले ही लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील कर चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।