फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla chopal pwd officer absent vikramaditya singh seeks explanation

Shimla News: चौपाल दौरे में PWD अधिकारी की गैरमौजूदगी पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह सख्त, स्पष्टीकरण तलब

Sun, 19 Jul 2026 01:45 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 19 Jul 2026 01:45 PM IST
सार

चौपाल दौरे के दौरान लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने विकास कार्यों के निरीक्षण के समय संबंधित लोक निर्माण विभाग अधिकारी के मौजूद न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारी से फोन पर कारण पूछा और जवाब से संतुष्ट न होने पर स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। विभाग अब लिखित जवाब मांगेगा और आवश्यकता पड़ने पर विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।

विज्ञापन
shimla chopal pwd officer absent vikramaditya singh seeks explanation
लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के चौपाल विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) के एक अधिकारी की अनुपस्थिति पर नाराजगी देखने को मिली। विकास कार्यों के निरीक्षण के समय संबंधित अधिकारी के मौके पर मौजूद न होने पर मंत्री ने तत्काल उन्हें फोन कर गैरहाजिर रहने का कारण पूछा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अधिकारी द्वारा दिए गए जवाब से मंत्री संतुष्ट नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण (Explanation) लेने के निर्देश दिए। अब अधिकारी से लिखित रूप में जवाब मांगा जाएगा कि मंत्री के आधिकारिक दौरे के दौरान वह निर्धारित स्थल पर क्यों उपस्थित नहीं थे।

विज्ञापन

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों के निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विभाग अधिकारी के जवाब का परीक्षण करेगा। यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो सेवा नियमों के तहत आगे की विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है। इस घटनाक्रम के बाद विभागीय अधिकारियों को भी फील्ड निरीक्षण और सरकारी दौरों के दौरान समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed