सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Prayers for world peace were offered at a Good Friday prayer meeting.

Shimla News: गुड फ्राइडे पर आयोजित प्रार्थना सभा में विश्व शांति की कामना

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Prayers for world peace were offered at a Good Friday prayer meeting.
विज्ञापन
प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को किया याद
Trending Videos

पादरी डॉ. विनिता ने बताई ईसा मसीह की शिक्षाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के रिज मैदान स्थित ऐतिहासिक क्राइस्ट चर्च में गुड फ्राइडे पर प्रभु ईसा मसीह (यीशु) के बलिदान को याद किया गया। प्रार्थना सभा दोपहर बाद शुरू हुई। इसमें प्रभु ईसा मसीह के बलिदान को याद करते हुए विश्व शांति के लिए मौन रखा गया और प्रार्थना की गई। इसके साथ विश्व शांति की कामना की गई।

ईसाई धर्म के अनुयायी चर्च में एकत्रित हुए और कैंडल जलाई। इस दौरान लोगों को बताया कि गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे और ग्रेट फ्राइडे के नाम से भी जाना जाता है। दुनिया को पाप मुक्त करने के लिए ईसा मसीह ने अपने प्राण त्याग दिए थे। इनके त्याग को गुड फ्राइडे के दिन याद किया जाता है और सभी विश्वासी इस दिन निश्चय करते हैं कि मसीह के गुणों को अपने जीवन में अपनाते हुए आगे बढ़ेंगे। दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक कार्यक्रम चला। प्रार्थना सभा के बाद चर्च की पादरी डॉ. विनिता रॉय ने ईसा मसीह की शिक्षाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया। इस मौके पर सैकड़ों इसाई धर्म के अनुयायी चर्च में एकत्रित हुए और कैंडल जलाई। माना जाता है कि जिस दिन प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया था उस दिन शुक्रवार था। इसलिए इस शुक्रवार यानि फ्राइडे को गुड फ्राइडे कहते हैं। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के प्रेम और बलिदान की याद दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article