सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   President Droupadi Murmu May Visit Himachal Between April 27 and May 2

President Himachal Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से 2 मई तक हिमाचल दौरे पर, तैयारियां शुरू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 16 Apr 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

President Himachal Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से दो मई तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी।

President Droupadi Murmu May Visit Himachal Between April 27 and May 2
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (फाइल फोटो)। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 अप्रैल से दो मई तक हिमाचल प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति शिमला, छराबड़ा, पालमपुर और लाहौल क्षेत्र में विभिन्न आधिकारिक व औपचारिक आयोजनों में भाग लेंगी। राष्ट्रपति 29 अप्रैल को सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण अटल टनल रोहतांग का निरीक्षण करेंगी। 30 अप्रैल को पालमपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इस दौरान वह मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां और पदक प्रदान करेंगी। 30 अप्रैल को ही राष्ट्रपति का आर्मी ट्रेनिंग कमांड शिमला का दौरा भी प्रस्तावित है। यहां वह सेना की प्रशिक्षण गतिविधियों और व्यवस्थाओं की जानकारी लेंगी। दो मई को राष्ट्रपति शिमला से दिल्ली लौटेंगी।

Trending Videos

राष्ट्रपति अपने शिमला प्रवास के दौरान छराबड़ा स्थित अपने आधिकारिक निवास द रिट्रीट में ठहरेंगी। यहां एट होम समारोह का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिसमें राज्यपाल, मुख्यमंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। शिमला, पालमपुर और लाहौल-स्पीति सहित सभी संभावित कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा और प्रोटोकॉल व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वीरवार को राज्य सचिवालय में राष्ट्रपति के दौरे के दृष्टिगत उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन भी हुआ। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को राष्ट्रपति के संभावित दौरे के शेड्यूल से अवगत कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते साल स्थगित हो गया था राष्ट्रपति का दौरा
साल 2025 में राष्ट्रपति का 5 से 9 मई के बीच शिमला आने का कार्यक्रम तय था। उस दौरान राष्ट्रपति का शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) में कार्यक्रम निर्धारित था। आईआईटी मंडी और अटल टनल रोहतांग जाने की भी योजना थी। हालांकि, उस समय ऑप्रेशन सिंदूर के चलते दौरा स्थगित करना पड़ा था।

राष्ट्रपति के तीन आधिकारिक निवासों में से एक है द रिट्रीट
समुद्रतल से 8,250 फीट की ऊंचाई पर स्थित ट्रांजिट निवास द रिट्रीट शिमला के छराबड़ा में 10,628 स्क्वेयर फीट क्षेत्र में फैला है। देश में राष्ट्रपति के तीन आधिकारिक निवास हैं। राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली, राष्ट्रपति निलयम सिकंदराबाद और दी रिट्रीट शिमला। राजधानी शिमला से करीब 7 किलोमीटर दूर छराबड़ा में स्थित द रिट्रीट में कुल 16 कमरे हैं। कोटी रियासत के राजा ने इस भवन का निर्माण 1840 में कराया था। बाद में इसे भारत सरकार को स्थायी लीज पर सौंप दिया गया। आजादी के बाद से ही भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान भवन को राष्ट्रपति निवास का दर्जा प्राप्त था। लेकिन 1962 में तत्कालीन राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने जब इसे एडवांस्ड स्टडी के लिए दे दिया तो छराबड़ा के द रिट्रीट को राष्ट्रपति निवास बनाया गया। वर्तमान में यहां सेब सहित कई फलों के पौधे लगाए गए हैं। फूलों का मनमोहक बगीचा भी यहां पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed