{"_id":"69d2752a9c587aaec402d6ba","slug":"rain-and-hailstorm-increase-cold-tarring-work-may-be-delayed-shimla-news-c-19-sml1002-701424-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बारिश-ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंड \nलटक सकते हैं टारिंग के काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बारिश-ओलावृष्टि ने बढ़ाई ठंड लटक सकते हैं टारिंग के काम
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार दूसरे दिन राजधानी में हुई तेज बारिश
जिले के कई हिस्सों में हल्की ओलावृष्टि भी हुई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी समेत जिलाभर में हो रही बारिश और ओलावृष्टि ने ठंड बढ़ा दी है। इसके चलते सड़कों की टारिंग समेत दूसरे काम भी अटक गए हैं। लोक निर्माण विभाग और नगर निगम अगले हफ्ते से टारिंग के काम शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन तापमान में गिरावट आने के कारण यह काम लटक सकता है।
शहर में डंगे लगाने से लेकर अन्य मरम्मत कार्य भी बारिश से प्रभावित हुए हैं। शहर में शनिवार देर रात से लेकर रविवार तड़के सुबह तक बारिश हुई। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई जिससे तापमान में कमी आई है। रविवार सुबह शिमला में बादल छाए रहे। शाम के समय फिर से शहर में बारिश हुई। देर रात तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। लगातार दो दिन से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। शिमला आए सैलानी तो अप्रैल के महीने में इस ठंडे मौसम का आनंद ले रहे हैं लेकिन ग्रामीण इलाकों में फसलों के उत्पादन पर इसका असर पड़ सकता है। जिला के ऊपरी इलाकों में इन दिनों सेब की फ्लावरिंग हो रही है। शिमला मिर्च, टमाटर और बीन की बुआई का काम भी इन दिनों चला हुआ है। लगातार बारिश से यह काम भी प्रभावित हुआ है। राहत यह है कि बारिश होने से पेयजल स्त्रोतों में जलस्तर बढ़ा है। इससे गर्मियों में पानी के संकट से राहत मिल सकती है।
Trending Videos