{"_id":"69cfc4ef7a3d6933870248ba","slug":"rain-brings-pleasant-weather-trains-packed-hotels-50-booked-shimla-news-c-19-sml1002-700311-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, ट्रेनें पैक, होटलों में 50 फीसदी बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बारिश से मौसम हुआ सुहावना, ट्रेनें पैक, होटलों में 50 फीसदी बुकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड फ्राइडे और वीकेंड मनाने के लिए शिमला आ रहे हैं सैलानी, शहर में दिनभर लगता रहा जाम
वीकेंड पर सैलानियों का आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया। गर्मियों से राहत पाने और ठंडे मौसम का आनंद लेने के लिए बाहरी राज्यों से हजारों की संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे हैं जिससे पर्यटन कारोबार बढ़ा है। शहर में 40 से 50 फीसदी कमरे में होटलों में बुक हो चुके हैं। वहीं शहर में सैलानियों के वाहनों की संख्या बढ़ने से लिफ्ट के पास दिनभर जाम लगता रहा।
वहीं शनिवार तक यह आंकड़ा और बढ़ने की उम्मीद है। गुड फ्राइडे और वीकेंड मनाने के लिए शिमला में शुक्रवार से ही सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला जारी हो गया है। दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई वहीं दोपहर करीब 12 से 1:30 बजे तक तेज बारिश और हवाओं से मौसम ठंडा हाे गया। इस दौरान सैलानी इस सुंदर नजारे को अपने कैमरों में कैद करते हुए नजर आए। इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप खिल गई। इस दौरान शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल मालरोड शिमला और रिज मैदान पर दिनभर सैलानियों की चहल-पहल बनी रही। गुजरात से अपने दोस्तों के साथ शिमला घूमने आए रॉकी और नील कुमार ने बताया कि वह एक हफ्ते के लिए शिमला घूमने के लिए आए हैं। यहां पहुंचने पर मौसम देखकर मन खुश हो गया। लोअर बाजार के कारोबारी तरुण राणा ने बताया कि शिमला में सैलानियों की संख्या बढ़ने से कारोबार में भी सुधार हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है जिससे पर्यटन सीजन को और बल मिल सकता है।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने कहा कि वीकेंड पर शहर के होटलों में 40 से 50 फीसदी कमरे एडवांस में बुक हो गए हैं। वहीं शनिवार तक यहां संख्या बढ़ने की उम्मीद है। गुड फ्राइडे पर छुट्टियों के पैकेज के चलते इस वीकेंड पर बीते वीकेंड के मुकाबले अधिक सैलानी शिमला पहुंचे हैं।
Trending Videos