सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rivoli Road closed due to landslide, threatening one house and three shops.

Shimla News: भूस्खलन से रिवोली सड़क बंद, एक मकान समेत तीन दुकानों को खतरा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rivoli Road closed due to landslide, threatening one house and three shops.
विज्ञापन
प्रशासन की टीम ने किया मौके का मुआयना
Trending Videos

लक्कड़ बाजार स्कूल के रास्ते से करनी होगी आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के लक्कड़ बाजार में रिवोली मार्केट से रिज मैदान को जोड़ने वाली सड़क को आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। भूस्खलन के कारण यहां सड़क पर पड़ी दरारों को देखने के बाद प्रशासन ने इसे पैदल आवाजाही के लिए भी बंद कर दिया है।

अब लक्कड़ बाजार की ओर से रिज आने वाले लोगों को लक्कड़ बाजार स्कूल के पास बने पैदल रास्ते से आवाजाही करनी होगी। इसी तरह टनल के पास से रिज के लिए पैदल रास्ता खुला रहेगा। नगर निगम उप महापौर उमा कौशल ने भी बुधवार को अधिकारियों से नुकसान को लेकर रिपोर्ट दी। इसके अलावा जिला प्रशासन की टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार रोपवे की लिफ्ट के निर्माण के लिए की गई खोदाई से यहां भूस्खलन हो रहा है। बारिश होने से इसका खतरा बढ़ा है। इससे तीन दुकानों और एक मकान को खतरा पैदा हो गया है। मकान को फिलहाल खाली नहीं करवाया है लेकिन बरसात में अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार नारायण सिंह वर्मा ने कहा कि रोपवे कार्पोरेशन को मौके पर डंगे लगाने के निर्देश दिए हैं। दो तीन दिन के भीतर यह काम पूरा हो जाएगा। इससे सड़क को मजबूती मिलेगी। फिलहाल दुकानदारों को एहतियात बरतने को कहा गया है। बारिश के पानी से नुकसान न हो, इसके लिए ड्रेनेज व्यवस्था बदल दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article