सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jairam Thakur Says No One Trusts the CM False Announcements Anymore He Must Account for Past Promises

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- CM की झूठी घोषणाओं पर अब कोई विश्वास नहीं करता, पिछले वादों का हिसाब दें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 15 Apr 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू ने आज तक जितनी घोषणाएं कीं और जितने वादे किए, उन्हें पूरा नहीं किया। पढ़ें पूरी खबर...

Jairam Thakur Says No One Trusts the CM False Announcements Anymore He Must Account for Past Promises
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

शिमला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की बातों पर अब किसी को भरोसा नहीं रहा है। उन्होंने आज तक जितनी घोषणाएं कीं और जितने वादे किए, उन्हें पूरा नहीं किया। वह केवल समय काट रहे हैं, इसलिए दूर-दराज के कम आबादी वाले क्षेत्रों को खोज-खोजकर कोरी घोषणाएं कर रहे हैं। लाहौल, पांगी, डोडरा-क्वार और अब किन्नौर में भी घोषणाएं कर दी गई हैं। जब गारंटियां पूरे प्रदेश को दी थीं, तो घोषणाओं में गिने-चुने क्षेत्रों के नाम ही क्यों शामिल किए जा रहे हैं? जो चुनावी गारंटियां दी गईं, वे न तो पूरी हुई हैं और न ही सरकार उन्हें पूरा करेगी।

Trending Videos


प्रथम और द्वितीय श्रेणी के कर्मचारियों की वेतन कटौती के फैसले को वापस लेने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम पहले दिन से कह रहे थे कि यह फैसला न तो सही है और न ही कानून सम्मत है। बागी विधायकों की पेंशन वापस लेने का फैसला भी सही नहीं था। हमारे मना करने के बावजूद यह कानून पारित किया गया, जिसे हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया। आखिर इस पूरे प्रकरण में बदनामी किसकी हुई? गरिमा किसकी गिरी? माननीय सदन और सरकार की। लेकिन सरकार को इन बातों की कोई परवाह नहीं है। जो मन में आता है, वही किया जा रहा है, चाहे परिणाम कुछ भी हों। उन्होंने कहा कि चुनावों में भी इसी तरह मनमानी की जा रही है और अदालत से फटकार मिल रही है। बिना सोचे-समझे, बिना नियम-कानून के फैसले लिए जा रहे हैं, जिससे हर दिन सरकार की किरकिरी हो रही है। व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर पूरी व्यवस्था का मजाक बना दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकाघाट में बिटिया के हत्याकांड पर सरकार ने संवेदनहीनता दिखाई है और अब मुख्यमंत्री व उनकी टीम चाहती है कि विपक्ष इस पर आवाज भी न उठाए। हमें क्या बोलना है और क्या नहीं, यह मुख्यमंत्री तय नहीं कर सकते। उन्हें अपना काम करना चाहिए। प्रदेश में माफिया बेखौफ घूम रहा है, दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं, बेटियों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है, और सरकार हमें ही ज्ञान दे रही है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से हो चुकी ध्वस्त : बिंदल
पालमपुर विधानसभा क्षेत्र का भाजपा का कांग्रेस उखाड़ा फैंकों अभियान (कूफा) कार्यक्रम बुधवार को बिंद्राबन में शहरी मंडल अध्यक्ष गोपेश भृगु व ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सुरेश पठानिया की अध्यक्षता में हुआ। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल मुख्यातिथि रहे और पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने विशेष रूप से भाग लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजीव बिंदल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने चेस्टर हिल मामले और 19 वर्षीय छात्रा की हत्या को लेकर कहा कि हिमाचल कांग्रेस शासन में अराजकता और अव्यवस्था का प्रतीक बन चुका है। मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार मात्र छह लाख सालाना आय दिखाने वाला व्यक्ति करोड़ों रुपये की 275 बीघा जमीन खरीद लेता है। यह सीधा संकेत है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार किस स्तर तक पहुंच चुका है।

427 परिवारों ने थामा भाजपा का दामन
यह सिर्फ जमीन का मामला नहीं, बल्कि हिमाचल की आत्मा को बेचने की साजिश है। कांग्रेस राज में हिमाचल ऑन सेल लगा है। बिंदल ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार पूरी तरह संवेदनहीन बनी हुई है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने कहा कि प्रदेश में बढ़ रहे भ्रष्टाचार और कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों के चलते आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता कतई माफ नहीं करेगी। जनता सबकुछ देख रही है। यह सरकार अब नैतिक रूप से सत्ता में रहने का अधिकार खो चुकी है। इस मौके पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता विनय शर्मा, जिला अध्यक्ष रागिनी रुकवाल, भाजपा नेता संजय कपूर, भाजपा अरविंद शर्मा, जिला महामंत्री अभिमन्यु भट्ट एवं राजेश राणू समेत कई लोग मौजूद रहे। बिंद्राबन में हुए भाजपा के कूफा अभियान ने प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर की अगुवाई में 427 परिवारों ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। त्रिलोक कपूर ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से तंग यह लोग भाजपा में शामिल हुए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed