फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rotary Club's Chess School to start today.

Shimla News: रोटरी क्लब की चेस पाठशाला, आज होगी शुरू

Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Rotary Club's Chess School to start today.
शिमला। बच्चों में तार्किक सोच, एकाग्रता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब शिमला ने रोटरी चेस पाठशाला की शुरुआत की है। प्रशिक्षण कक्षाओं का शुभारंभ 2 अगस्त से होगा। आरएल मंचंदा एंडोमेंट फंड के तहत शुरू की इस पहल के माध्यम से शहर के बच्चों को पेशेवर और गुणवत्तापूर्ण शतरंज प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाएगा। इस पाठशाला में 5 से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को वरिष्ठ शतरंज प्रशिक्षक संजीवन सरस्वत प्रशिक्षण देंगे। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके सरस्वत को 15 वर्षों से अधिक का कोचिंग अनुभव है। उन्होंने कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और अनेक खिलाड़ियों को राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कक्षाएं हर हफ्ते माल रोड स्थित रोटरी टाउन हॉल में दोपहर 12 से 2 बजे तक चलेंगी। प्रत्येक बैच में केवल 20 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष रोटेरियन अर्जुन गोयल और क्लब के सचिव वरुण बंबा ने अभिभावकों से इस पहल का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article