{"_id":"6a674ef879b93258d902549c","slug":"rtdc-to-soon-complete-construction-of-18-shops-at-rivoli-market-shimla-news-c-19-sml1002-760039-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: रिवोली मार्केट में आरटीडीसी जल्द पूरा करेगा 18 दुकानों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: रिवोली मार्केट में आरटीडीसी जल्द पूरा करेगा 18 दुकानों का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानों के आवंटन से रास्ता खुलने से पैदल चलने वाले लोगों की आवाजाही होगा आसान
एक अस्थायी दुकान का ढांचा निर्माण कार्य में बना है बाधा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी के लक्कड़ बाजार स्थित रिवोली मार्केट में शेष बची 18 स्थायी दुकानों के निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि निर्माण कार्य के बीच आ रही एक अस्थायी दुकान अभी भी बाधा बनी हुई है।
दुकान को खाली तो करा दिया है लेकिन उसका ढांचा अब तक नहीं हटाया गया है। इसके कारण तीन से चार दुकानों का निर्माण कार्य अटका हुआ है। कार्ट रोड की ओर से आरटीडीसी (रोपवे ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉरपोरेशन) नई दुकानों का निर्माण लगभग पूरा कर चुका है, लेकिन जिस स्थान पर अस्थायी दुकान का ढांचा मौजूद है, वहां काम नहीं हो पा रहा है। इस ढांचे के हटने के बाद ही शेष दुकानों का निर्माण पूरा हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, आरटीडीसी दुकान का ढांचा हटाने के लिए नगर निगम से कार्रवाई की अपेक्षा कर रहा है, जबकि नगर निगम इसे आरटीडीसी की जिम्मेदारी बता रहा है। यदि समय रहते यह बाधा दूर नहीं हुई तो सभी तहबाजारियों को नई स्थायी दुकानों में स्थानांतरित करने की योजना प्रभावित हो सकती है। मार्केट के अंतिम हिस्से में बैठे तहबाजारियों के नई दुकानों में शिफ्ट होने के बाद ही नए लक्कड़ बाजार बस अड्डे की टॉप फ्लोर पार्किंग तक पहुंचने के लिए प्रस्तावित सड़क का निर्माण संभव हो पाएगा।
नगर निगम पहले भी स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत पंजीकृत तहबाजारियों के लिए स्थायी दुकानें बनाकर कई कारोबारियों को स्थानांतरित कर चुका है। अब शेष तहबाजारियों के लिए बनाई जा रही 18 दुकानों का निर्माण पूरा होने का इंतजार है। इनमें कुछ दुकानें तैयार हो चुकी हैं, जबकि बाकी का काम एक अस्थायी दुकान का ढांचा न हटने के कारण रुका हुआ है। व्यापार मंडल शिमला के अध्यक्ष संजीव ठाकुर ने कहा कि इस मुद्दे को स्थानीय कारोबारी नगर निगम के सहायक आयुक्त के समक्ष भी उठा चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी तहबाजारियों के स्थायी दुकानों में शिफ्ट होने के बाद रिवोली मार्केट में पैदल चलने वाले ग्राहकों और आम लोगों को भीड़भाड़ से राहत मिलेगी तथा बाजार अधिक व्यवस्थित होगा। साथ ही नए लक्कड़ बाजार बस अड्डे की टॉप फ्लोर पर बनी पार्किंग तक पहुंचने के लिए सड़क निर्माण का रास्ता भी साफ हो जाएगा। आरटीडीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि अस्थायी दुकान को खाली करा दिया है। शेष बाधा दूर होते ही दुकानों का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।