फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Seven arrested in case involving concealment of 2.5 crore in cash and jewellery worth crores in Rakkar.

Himachal: रक्कड़ में 2.5 करोड़ की नकदी, करोड़ों के आभूषण छिपाने के मामले में सात गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Wed, 05 Aug 2026 09:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर/रक्कड़ (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर/रक्कड़ (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Aug 2026 09:46 PM IST
सार

 मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो आरोपी अग्रिम जमानत पर हैं। पुलिस ने अब तक 90 लाख रुपये नकद, 801 अमेरिकी डॉलर, पासपोर्ट, जमीन से जुड़े दस्तावेज और करीब दो करोड़ रुपये कीमत के सोने, हीरे और अन्य आभूषण बरामद किए हैं।

विज्ञापन
Seven arrested in case involving concealment of 2.5 crore in cash and jewellery worth crores in Rakkar.
पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी देहरा संदीप धवल व अन्य अधिकारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला देहरा की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने रक्कड़ थाना में दर्ज करोड़ों रुपये की नकदी और बहुमूल्य आभूषण छिपाने के मामले में सफलता हासिल की है। अब तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो आरोपी अग्रिम जमानत पर हैं। पुलिस ने अब तक 90 लाख रुपये नकद, 801 अमेरिकी डॉलर, पासपोर्ट, जमीन से जुड़े दस्तावेज और करीब दो करोड़ रुपये कीमत के सोने, हीरे और अन्य आभूषण बरामद किए हैं।

विज्ञापन

बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी देहरा संदीप धवल ने कहा कि 29 जून 2026 को गांव मौआं, तहसील रक्कड़ निवासी अविनाश पुत्र देशराज ने थाना रक्कड़ में शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसके करीब 4 से 4.5 किलोग्राम सोने, चांदी और हीरे के आभूषण, 2.5 करोड़ रुपये की नकदी, पासपोर्ट और जमीन के दस्तावेज उसके रिश्तेदारों ने बेईमानी की नीयत से छिपा दिए हैं। शिकायतकर्ता पहले दुबई में साल 2013 से 2025 तक काम करता था। इस दौरान उसने सारे आभूषण और नकदी अपने ससुराल में रखे थे। उसने विश्वास करके सारी संपत्ति वहीं रखी थी लेकिन ससुराल वालों ने इसको आगे अपने रिश्तेदारों को दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने किसी जमीनी सौदे के बाद अपनी नकदी और आभूषण आदि संपत्ति मांगी तो उन्होंने बहानेबाजी शुरू कर दी। इसमें उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता के एक केस मामले में पूछताछ के दौरान गुजरात पुलिस आई थी और सारी नकदी और आभूषण जब्त करके ले गई है। उसके बाद शिकायतकर्ता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि घटना की शिकायत करीब तीन माह बाद दी गई थी और मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्वालामुखी आरपी जसवाल की अध्यक्षता में विशेष जांच टीम गठित की गई।

विज्ञापन

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहली जुलाई 2026 को रिश्तेदार के राजकुमार और तृप्ता देवी निवासी निहारी, तहसील रक्कड़ और राजकुमारी और प्रतीक्षा शर्मा निवासी कटोह, तहसील रक्कड़ को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक संदिग्ध ब्रीफकेस, 801 अमेरिकी डॉलर, पासपोर्ट, जमीन के दस्तावेज और कुछ सोने और हीरे के आभूषण बरामद किए गए। जांच के दौरान मिले तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने डेरा बस्सी (मोहाली, पंजाब) स्थित एक मकान की तलाशी ली। यहां से अभियोग से संबंधित नकदी और सोने-हीरे के आभूषण बरामद किए गए। इसके बाद नेहा, हरवंश और बृज भूषण को भी गिरफ्तार लिया गया। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर ही सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि प्रतिभा शर्मा और भारती ने शिमला उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत ले रखी है और उन्हें जांच में शामिल किया जा रहा है। मामले में शेष नकदी और आभूषणों की बरामदगी के साथ अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed