सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla MC monthly meeting turned chaotic over the issue of extending the tenure of Mayor and Deputy Mayor

Shimla: मेयर-डिप्टी का कार्यकाल बढ़ाने के मामले पर एमसी शिमला की मासिक बैठक में जमकर हंगामा, देखें वीडियो

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Feb 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार

नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में जमकर हंगामा हुआ। भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Shimla MC monthly meeting turned chaotic over the issue of extending the tenure of Mayor and Deputy Mayor
नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नगर निगम शिमला की मासिक बैठक में नगर निगम मेयर-डिप्टी के कार्यकाल बढ़ाने के मामले पर शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। इस दाैरान भाजपा और कांग्रेस पार्षदों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सदन की शुरू होने से पहले ही भाजपा पार्षदों ने मेयर के सदन चलाने को लेकर सवाल उठाए। भाजपा पार्षद सरोज ठाकुर ने बताया कि पहले ही मेयर-डिप्टी के कार्यकाल बढ़ाने संबंधी विधेयक पर राज्यपाल के साइन नहीं हुए हैं, ऐसे में वह सदन की कार्यवाही कैसे शुरू कर सकते हैं। इस पर दोनों और से जमकर नारेबाजी और बहसबाजी हुई।  भाजपा व कांग्रेस पार्षदों ने आमने-सामने आकर एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच काफी देर तक माहाैल तनावपूर्ण बना रहा। कार्यवाही में लगातार बाधा पहुंचाने के आरोप में भाजपा पार्षद बिट्टू पाना को सदन से निलंबित कर दिया गया। 

Trending Videos

बता दें शिमला नगर निगम के मेयर का कार्यकाल बढ़ाने के मामले की सुनवाई 2 मार्च को करेगी। याचिकाकर्ताओं की ओर पेश अधिवक्ताओं ने अदालत को बताया कि मेयर की नियुक्ति को तत्काल रद्द कर दिया जाए। सरकार ने मेयर के कार्यकाल को ढाई वर्ष से 5 वर्ष बढ़ाने को लेकर जो ऑर्डिनेंस राज्यपाल को मंजूरी के लिए भेजा था, उसकी समय सीमा 6 जनवरी को खत्म हो गई है। अध्यादेश खत्म होने के बाद मेयर पद पर बने नहीं रह सकते हैं। मेयर का ढाई साल का कार्यकाल 14 नवंबर को खत्म हो गया है, उसके बाद रोस्टर के अनुसार महिला को यह सीट आरक्षित थी। ऐसे में मेयर अपने पद पर नहीं बने रह सकते और नगर निगम को तय रोस्टर के मुताबिक चुनाव करवाने होंगे। इसी पर शुक्रवार को सदन में जमकर हंगामा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed