सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News Chief Minister Sukhu inaugurated the Three Tesla MRI machine at IGMC

Himachal News: सीएम सुक्खू ने आईजीएमसी में थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन का किया लोकार्पण, भाजपा पर भी साधा निशाना

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 27 Feb 2026 12:43 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को आईजीएमसी शिमला में थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया।  

Himachal News Chief Minister Sukhu inaugurated the Three Tesla MRI machine at IGMC
आईजीएमसी में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन का किया लोकार्पण - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को आईजीएमसी शिमला में थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सूक्खू ने कहा कि एक साल के भीतर आईजीएमसी शिमला, चमियाना, नेरचौक, हमीरपुर और टांडा  मेडिकल कॉलेज में एम्स दिल्ली की तर्ज पर हाई एन्ड मशीनें लगाई जाएंगी। आईजीएमसी में नई थ्री टेस्ला एमआरआई का शुभारम्भ करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में 20 साल  पुरानी एमआरआई मशीन को बदला गया है। यह सरकार की सोच और व्यवस्था परिवर्तन है कि बिना मांग के सरकार आधुनिक मशीनों को लगाकर आम गरीब आदमी को बेहतरीन उपचार देने के लिए कार्य कर रही है। कोशिश है कि  हिमाचल के मरीज को उपचार को पीजीआई और निजी अस्पतालों में न जाना पड़े।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

 


उन्होंने पिछली भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रेडियोलॉजी विभाग के चिकित्स्कों ने बताया कि आईजीएमसी, केएनएच में पुरानी मशीनें हैं। पिछली सरकार ने इनको न बदल कर सिर्फ अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया। पिछली भाजपा सरकार को केंद्र से आरडीजी के 54000 करोड़ को मिलाकर 70 हजार करोड़ मिले। इससे लोगों की सुविधा के लिए मशीनें नहीं बदली गई। भाजपा प्रदेश विरोधी क्यों है, आरडीजी पर ये साथ आने को तैयार नहीं हैं। हिमाचल पुलिस अच्छा काम कर रही है, उसका विरोध कर रही है। दिल्ली व हिमाचल पुलिस के बीच हुए विवाद को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली पुलिस को कोई भी कार्रवाई करने से पूर्व हिमाचल पुलिस को इन्फॉर्म करना चाहिए था। उन्होंने इस मामले में आए नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के दिए ब्यान पर कहा कि वो समझते है कि दिल्ली और हरियाणा पुलिस हिमाचल में जो चाहे करती रहे।
 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आईजीएमसी के दौरे के दौरान विधायक और 7वें स्टेट फाइनेंस कमीशन के चेयरमैन नंद लाल का हालचाल पूछा। उन्होंने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की।

हमीरपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू, निर्माणाधीन जसकोट हेलीपोर्ट और बस अड्डा हमीरपुर का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को हमीरपुर जिले के जसकोट में 18 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन हेलीपोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस हेलीपोर्ट के निर्माण कार्य में तेजी लाकर इस वर्ष मई महीने तक इसका निर्माण कार्य पूरा करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा दे रही है और पर्यटकों की सुविधा के लिए कनेक्टिविटी व अधोसंरचना के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास से राज्य की आर्थिकी सुदृढ़ होगी तथा प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार के अवसर भी सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिला मुख्यालय तथा अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों पर हेलीपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है तथा हाल ही में संजौली हेलीपोर्ट से चंडीगढ़ और रिकांगपिओ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की गई हैं, जिससे पर्यटक राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों तक सुगमता से पहुंच सकेंगे। इसके अतिरिक्त संजौली-रामपुर-रिकांगपिओ तथा संजौली-मनाली (सासे हेलीपैड) के लिए भी शीघ्र हेलीकॉप्टर सेवाएं शुरू की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने 123 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे हमीरपुर बस अड्डे का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि दोनों परियोजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है तथा इनका निर्माण कार्य तय समय के भीतर पूरा कर लिया जाएगा, जिससे जिला के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed