सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Advance bookings in hotels increased by 50%

Shimla News: होटलों में बढ़ी 50 फीसदी एडवांस बुकिंग

संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अधिकतर होटलों में त्योहार के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। 

Advance bookings in hotels increased by 50%
रिज मैदान पर दोपहर के समय खिली धूप में घूमते सैलानी । शहर में सैलानियों की आवाजाही बढ़ी है। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में सुस्त पड़ा पर्यटन कारोबार अब होली पर रफ्तार पकड़ेगा। शहर के अधिकतर होटलों में त्योहार के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। अब तक शहर के होटलों में 40 से 50 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। हर वर्ष होली के अवसर पर बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचते हैं। इस बार भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से पर्यटकों की बुकिंग लगातार बढ़ रही है।

Trending Videos


कई होटल संचालकों ने होली स्पेशल पैकेज भी तैयार किए हैं, जिनमें ठहरने के साथ पारंपरिक व्यंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि ऑफ-सीजन और मौसम में उतार चढ़ाव के कारण पर्यटकों की आवाजाही घटी है। कालका से शिमला आने वाली सभी ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है।होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उप अध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि होली के लिए होटलों के कमरों में बुकिंग बढ़ रही है। होली तक बुकिंग 60 से 70 फीसदी तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed