{"_id":"69a11aa65e2fc22868047871","slug":"shimla-delhi-police-clash-bjp-demands-probe-at-lok-bhavan-congress-says-it-s-a-message-to-the-entire-nation-2026-02-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिमला-दिल्ली पुलिस में टकराव: लोकभवन पहुंच भाजपा ने मांगी जांच, कांग्रेस ने कहा- पूरे देश को दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला-दिल्ली पुलिस में टकराव: लोकभवन पहुंच भाजपा ने मांगी जांच, कांग्रेस ने कहा- पूरे देश को दिया संदेश
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Fri, 27 Feb 2026 09:46 AM IST
विज्ञापन
सार
भाजपा ने वीरवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा। जिसमें दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में हस्तक्षेप के मामले को लेकर केंद्र सरकार के माध्यम से उच्चस्तरीय जांच कराने, मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की स्वतंत्र जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते जयराम।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली पुलिस की कार्रवाई में हस्तक्षेप के मामले को लेकर भाजपा ने वीरवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा। नेता विपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में लोक भवन पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पूरे घटनाक्रम की केंद्र सरकार के माध्यम से उच्चस्तरीय जांच कराने, मुख्यमंत्री कार्यालय की भूमिका की स्वतंत्र जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि दिल्ली पुलिस को रोकने की हिमाचल पुलिस ने कार्रवाई नियमानुसार की है। पुलिस ने इस कार्रवाई से पूरे देश को एक संदेश दिया है।
Trending Videos
राज्यपाल से मुलाकात के बाद जयराम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह मामला केवल एक गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि कानून के शासन और देश की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा से जुड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस की वैधानिक कार्रवाई में हस्तक्षेप कर संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाया गया है। एआई समिट-2026 के दौरान यूथ कांग्रेस से जुड़े कुछ लोगों ने कथित रूप से अर्धनग्न प्रदर्शन कर देश की छवि धूमिल करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि यह प्रदर्शन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के इशारे पर किया गया और बाद में संबंधित लोगों को हिमाचल में शरण दी गई। जयराम ने कहा कि इस मामले में दिल्ली में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई शुरू की। आरोप लगाया कि कुछ आरोपी हिमाचल सदन में ठहराए गए और कमरों की बुकिंग मुख्यमंत्री कार्यालय के माध्यम से कराई गई। उन्होंने कहा कि यह संगठित संरक्षण का संकेत है। दिल्ली पुलिस को सूचना मिलने पर टीम रोहड़ू के चांशल वैली क्षेत्र में पहुंची, जहां से सौरभ सिंह, अरवाज और सिद्धार्थ को गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने सवाल उठाया कि हिमाचल से स्थायी संबंध न होने के बावजूद ये यहां कैसे पहुंचे और क्या उन्हें राजनीतिक संरक्षण दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्मपुर पहुंचने पर दिल्ली पुलिस को रोका गया और रात 8:11 बजे उनके खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कर दी गई, जबकि पुलिस के पास वैधानिक दस्तावेज, सीजर रिपोर्ट और न्यायालयीन आदेश मौजूद थे। मजिस्ट्रेट द्वारा ट्रांजिट रिमांड दिए जाने के बावजूद पुलिस टीम को आगे बढ़ने से रोका गया और वाहन जब्त करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि करीब 24 घंटे तक दोनों राज्यों की पुलिस आमने-सामने रही, जो संघीय ढांचे पर सीधा प्रहार है।
जयराम कानूनी विशेषज्ञ से लें सही जानकारी : चौहान
शिमला। मुख्यमंत्री सुक्खू के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम को किसी अधिवक्ता से बात करके सही जानकारी लेनी चाहिए थी, मगर वह दिल्ली पुलिस के समर्थन में खड़े हो गए। कानून यह है कि दूसरे राज्यों में गिरफ्तारी करने जाने पर स्थानीय पुलिस को सूचना देनी होती है। यह 75 लाख लोगों की सुरक्षा से जुड़ा मामला भी है। चौहान ने कहा कि दिल्ली और हरियाणा पुलिस के भी कुछ लोग बिना वर्दी के हिमाचल प्रदेश में आए। रोहड़ू में उन्होंने जो कार्रवाई की और जिन तीन लोगों को उठाकर ले गए। उसे प्रदेश पुलिस ने गैर कानूनी माना। उन्होंने कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने संदीप कुमार बनाम दिल्ली सरकार को सख्त हिदायत दी थी कि दूसरे राज्यों में जाकर गिरफ्तारी करने का पूरा प्रोटोकॉल है।

प्रदेश में अराजकता, संरक्षणवाद सांविधानिक अव्यवस्था: बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला किया। कहा कि पिछले 24 घंटों में जो घटनाक्रम सामने आया है, वह न भूतो न भविष्यति जैसा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस सरकार की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जनता सब देख रही है और प्रदेश में अराजकता, संरक्षणवाद और सांविधानिक अव्यवस्था का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा। ऊना में प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि देश की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा से जुड़े एआई समिट मामले में जिन लोगों पर भारत की छवि धूमिल करने के गंभीर आरोप हैं, उन्हें संरक्षण देने के लिए प्रदेश सरकार ने कानून के रखवालों को ही आमने-सामने खड़ा कर दिया।

मोदी सरकार ने अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगा दी : विनय
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने अभिव्यक्ति की आजादी पर रोक लगा दी है। ऐसा लगता है कि देश में अघोषित आपातकाल लग गया है, जहां न तो सरकार के खिलाफ किसी को बोलने की आजादी है, न ही प्रदर्शन की कोई अनुमति। विनय ने कहा कि दिल्ली में युवा कांग्रेस के शांतिपूर्ण प्रदर्शन से मोदी सरकार पूरी तरह बौखला गई है। प्रधानमंत्री मोदी तानाशाह के तौर पर देश की आवाज को दबाने का असफल प्रयास कर रहे हैं, पर न तो देश डरता है न ही युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता डर रहे हैं। अगर पुलिस ही गैरकानूनी तरीके से किसी राज्य में आकर बगैर किसी को सूचित किए हिरासत में लेकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करती है तो यह सीधे तौर पर प्रदेश की प्रभु सत्ता का हनन है।