फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   shimla two accused arrested seven gram heroin seized ndps case

Shimla Crime: चिट्टा सप्लाई से पहले दो आरोपी गिरफ्तार, 7 ग्राम हेरोइन बरामद

Wed, 15 Jul 2026 02:33 PM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 15 Jul 2026 02:33 PM IST
सार

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब सात ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद करने का दावा किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब नशे के स्रोत और संभावित नेटवर्क की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
shimla two accused arrested seven gram heroin seized ndps case
चिट्टा(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब सात ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद करने का दावा किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, स्पेशल सेल शिमला को 14 जुलाई को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति चंडीगढ़ से हेरोइन लाकर शिमला के नए बस स्टैंड क्षेत्र में इसकी सप्लाई करने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को मोटरसाइकिल सहित रोककर नियमानुसार तलाशी ली।

विज्ञापन

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की सीट के नीचे छिपाकर रखी गई करीब सात ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के खिलाफ बालूगंज थाना में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन लोगों तक की जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed