{"_id":"6a573e6eff07f9d2f90dfd4b","slug":"video-hrtc-shimla-regional-manager-ankur-verma-inspects-old-bus-stand-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: क्षेत्रीय प्रबंधक अंकुर वर्मा का पुराने बस अड्डे पर औचक निरीक्षण, यात्रियों से लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: क्षेत्रीय प्रबंधक अंकुर वर्मा का पुराने बस अड्डे पर औचक निरीक्षण, यात्रियों से लिया फीडबैक
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:31 PM IST
Link Copied
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के क्षेत्रीय प्रबंधक (लोकल ऑपरेशन) अंकुर वर्मा ने बुधवार को शिमला के पुराने बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बसों की आवाजाही, समय सारणी और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
क्षेत्रीय प्रबंधक ने मौके पर मौजूद यात्रियों से बातचीत कर चालक और परिचालकों के व्यवहार के संबंध में फीडबैक भी लिया। उन्होंने यात्रियों की ओर से प्राप्त सुझावों और शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान बसों में उपयोग की जा रही इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीनों की भी जांच की गई। इसके अलावा संबंधित दस्तावेजों का सत्यापन कर संचालन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।
एचआरटीसी प्रबंधन का कहना है कि इस तरह के औचक निरीक्षणों का उद्देश्य परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखना, समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करना और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।