सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Solan: Prisoners Who Attacked Jail Warden Will Not Be Released from Lockup

सोलन: जेल वार्डन पर हमला करने वाले कैदी नहीं आएंगे लॉकअप से बाहर

संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी(सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 18 May 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने उपायुक्त को पत्र लिख कर कैदियों से पूछताछ करने की परमिशन मांगी है। दो दिन पहले उपकारागार किशनपुरा में जेल वार्डन रोहित कुमार पर पांच कैदियों ने उस समय हमला किया जब उन्हें दो बजे के बाद खुला छोड़ा गया था। 

Solan: Prisoners Who Attacked Jail Warden Will Not Be Released from Lockup
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

किशनपुरा स्थित उपकारागार में कैदियों के हमले के बाद जेल वार्डन को वहां से हटाकर ऑफिस का कार्य दे दिया है। हमला करने वाले कैदियों को लॉकअप से बाहर नहीं निकाला जा रहा है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने यहां पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है। पुलिस ने उपायुक्त को पत्र लिख कर कैदियों से पूछताछ करने की परमिशन मांगी है। दो दिन पहले उपकारागार किशनपुरा में जेल वार्डन रोहित कुमार पर पांच कैदियों ने उस समय हमला किया जब उन्हें दो बजे के बाद खुला छोड़ा गया था। जेल वार्डन अपने कमरे में बैठे थे. इसी दौरान बंदी सूर्या तेज, दीपक, सुनील, गुरचरण और गगन ने एक साथ हमला कर दिया। घटना के दौरान रोहित कुमार को सिर और पीठ पर चोटें आईं। जब हवलदार नंदलाल मौके पर उन्हें बचाने पहुंचे तो कैदियों ने उनके साथ भी मारपीट की । बाद में अन्य ड्यूटी कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

Trending Videos


इस घटना के बाद जेल प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया गया है। मारपीट करने वाले कैदियों को अब लॉकअप में भी बंद किया है। अब अन्य कैदियों को ही सुबह और शाम को बाहर निकाला जा राह है। जेल वार्डन की ओर से बरती जा रही सख्ती से यह कैदी परेशान थे, इसके चलते मौका पाकर इन कैदियों ने उनके ऊपर हमला किया। हमले के बाद जेल प्रशासन ने फिलहाल जेल वार्डन को जेल के अंदर का काम से हटाकर ऑफिस में तैनात कर दिया है। उधर, बद्दी उपकारागार के सहायक अधीक्षक निशांत कुमार ने बताया कि इस घटना के बाद जेल में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। इन कैदियों को लॉकअप में बंद कर दिया गया है। अभी सुबह और शाम को बाहर खुले में नहीं निकाला जा राह है। सामान्य कैदियों को पहले ही तरह सुबह और शाम बाहर निकाला जा रहा है। वहीं, जेल वार्डन को भी अभी जेल के अंदर से हटा कर ऑफिस का कार्य सौंपा गया है। कैदियों को यहां से दूसरी जेल में शिफ्ट करने के कोई आदेश अभी नहीं आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed