सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Songs and fight scenes were filmed at Jana Waterfall; Bollywood actor Kartik Aaryan posed for selfie

Kullu: जाणा वाटर फॉल में गाने और फाइट सीन की हुई शूटिंग, अभिनेता कार्तिक आर्यन ने लोगों संग खिंचवाई सेल्फी

संवाद न्यूज एजेंसी, पतलीकूहल/नग्गर (कुल्लू)। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 May 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
सार

 फिल्म की टीम ने जाणा वाटर फॉल, नग्गर, सोलंग वैली और लाहौल की खूबसूरत वादियों में गाने तथा एक्शन फाइट सीन शूट किए।

Songs and fight scenes were filmed at Jana Waterfall; Bollywood actor Kartik Aaryan posed for selfie
बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन लोगों संग खिंचवाई सेल्फी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी आगामी फिल्म (अनुराग बासु की ओर से निर्देशित) की शूटिंग का मनाली शेड्यूल पूरा करके मुंबई लौट गए हैं। फिल्म की टीम ने जाणा वाटर फॉल, नग्गर, सोलंग वैली और लाहौल की खूबसूरत वादियों में गाने तथा एक्शन फाइट सीन शूट किए। शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल के बावजूद कार्तिक ने स्थानीय लोगों और फैंस के साथ खूब समय बिताया। शूटिंग के दौरान कई लोकल निवासियों ने उनके साथ सेल्फी खिंचवाईं।

Trending Videos


कार्तिक ने फैंस के अनुरोध पर खुशी-खुशी पोज दिए और किंग ऑफ सेल्फीज की अपनी छवि को एक बार फिर साबित किया। स्थानीय लोग इस मुलाकात को यादगार बताते हुए काफी उत्साहित नजर आए। फिल्म के स्थानीय समन्वयक अनिल कायस्थ ने बताया कि फिल्म का शूटिंग शेड्यूल पूरा हो गया है। कार्तिक चंडीगढ़ एयरपोर्ट से मुंबई के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर भी फैंस की भीड़ उमड़ी। अनुराग बासु की यह फिल्म कार्तिक और श्रीलीला की जोड़ी को लेकर खास चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed