सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Stop increasing water rates every year: Organisation

पानी की दरें हर साल बढ़ाना बंद करें : संस्था

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Stop increasing water rates every year: Organisation
विज्ञापन
शिमला। राष्ट्रीय विकास संस्था ने सरकार द्वारा शिमला शहर में पानी महंगा करने और कूड़ा शुल्क बढ़ाने के लिए सरकार की कड़ी निंदा की है। संस्था का कहना है कि पेयजल कंपनी ने शहर में पानी की दरों में पहले ही 8 फीसदी बढ़ोतरी कर दी है। ऐसे में मई में जारी होने वाले बिल अप्रैल में बढ़ी हुई दरों पर आएंगे। संस्था के प्रधान डॉक्टर ओपी शर्मा और वरिष्ठ उपप्रधान राजेश शर्मा ने कहा कि दरें बढ़ने से आम जनता को कूड़ा शुल्क भी 10 फीसदी ज्यादा देना होगा। नगर निगम शिमला शहर में हर साल कूड़ा शुल्क 10 फीसदी बढ़ाता है। अब शहर में से 142 रुपये प्रतिमाह की जगह 156 रुपये पर मासिक कूड़ा शुल्क चुकाना पड़ेगा। इसके अलावा नगर निगम प्रॉपर्टी टैक्स भी 6 फीसदी बढ़ा सकता है। प्रधान ने कहा कि शहर में कई जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। इसके लिए सरकार का कोई समाधान नहीं कर रही। इसके स्थान पर शुल्क बढ़ाने कार्य करके जनता की जेब पर बाेझ डाल रही है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article