सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Students performed a dance at an ABVP event at Sanjauli College.

Shimla News: संजौली कॉलेज में एबीवीपी के कार्यक्रम में छात्रों ने डाली नाटी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Students performed a dance at an ABVP event at Sanjauli College.
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के संजौली महाविद्यालय सभागार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की संजौली इकाई ने आगमन नामक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
Trending Videos

कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उत्साही भागीदारी देखने को मिली जहां विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान छात्रों ने पहाड़ी गानों पर नाटी भी डाली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुशील एंटरप्राइजेज एक्सपोर्ट एंड इंपोर्ट लिमिटेड कंपनी के निदेशक सुशील शर्मा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एबीवीपी की प्रदेश मंत्री नैंसी अटल और ललित ठाकुर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजीव शांडिल्य ने की। मुख्य अतिथि सुशील शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने युवाओं से संगठन से जुड़कर अपने व्यक्तित्व विकास और सामाजिक योगदान को मजबूत करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि नैंसी अटल ने एबीवीपी द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी साझा करते हुए युवाओं से राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने के लिए युवाओं की अग्रणी भूमिका पर जोर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article