फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Supply of fresh apples from Himachal begins at Pinjore apple market.

Shimla News: पिंजौर सेब मंडी में हिमाचल के ताजा सेबों की आपूर्ति शुरू

Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Supply of fresh apples from Himachal begins at Pinjore apple market.
मंडी में गाला सेब की मांग सबसे अधिक
विज्ञापन

शिमला, ठियोग, रामपुर और कुल्लू से पहुंच रहे सेब से लदे ट्रक
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। हिमाचल प्रदेश से ताजा सेबों की आपूर्ति बढ़ने के साथ ही पिंजौर एप्पल मंडी में रौनक लौट आई है। रोजाना बड़ी संख्या में सेब से लदे ट्रक मंडी पहुंच रहे हैं, जिससे कारोबार में तेजी आई है और खरीदारों की आवाजाही भी बढ़ गई है।

व्यापारियों का कहना है कि सेब सीजन अब रफ्तार पकड़ने लगा है और आने वाले दिनों में आपूर्ति और बढ़ने की संभावना है। मंडी में इन दिनों हिमाचल प्रदेश के शिमला, राजगढ़, ठियोग, रामपुर, कुल्लू, कोटखाई और आसपास के बागवानी क्षेत्रों से सेब पहुंच रहे हैं। फिलहाल कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के सेब मंडी में आ रहे हैं, जिनकी खरीद के लिए हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और आसपास के राज्यों के व्यापारी पहुंच रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार इस समय बाजार में विभिन्न गुणवत्ता और किस्मों के सेब उपलब्ध हैं। गाला किस्म के सेब की मांग सबसे अधिक बनी हुई है। इसके अलावा रॉयल और गोल्डन किस्म के सेब भी मंडी में पहुंच रहे हैं। अच्छी गुणवत्ता वाले सेबों को बेहतर भाव मिल रहे हैं, जबकि गुणवत्ता और मौसम के अनुसार कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आढ़ती कमल डोगरा ने बताया कि सेब का मुख्य सीजन शुरू हो चुका है और आने वाले दिनों में मंडी में आपूर्ति और बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि अभी तक आढ़ती केवल एक शेड का उपयोग कर रहे थे, लेकिन बढ़ती आवक को देखते हुए सोमवार से शेड नंबर-2 और शेड नंबर-3 भी आढ़तियों के लिए खोल दिए जाएंगे। गौरतलब है कि पिंजौर एप्पल मंडी उत्तर भारत के प्रमुख फल व्यापार केंद्रों में शामिल है। हर वर्ष सेब सीजन के दौरान यहां बड़े स्तर पर कारोबार होता है। व्यापारियों का मानना है कि सेब की बढ़ती आवक के साथ आने वाले दिनों में मंडी में व्यापारिक गतिविधियां और तेज होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article