सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The decision not to increase salaries has caused resentment among the employees of the Sahib.

Shimla News: वेतन बढ़ोतरी न करने के फैसले से सैहब कर्मचारियों में आक्रोश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The decision not to increase salaries has caused resentment among the employees of the Sahib.
विज्ञापन
सैहब वर्कर्स यूनियन ने आंदोलन की धमकी
Trending Videos

कालीबाड़ी में 10 अप्रैल को होगा जनरल हाउस

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी में सैहब सोसायटी के कर्मचारियों की दस फीसदी वेतन बढ़ोतरी न होने पर मामला अब गरमाने लगा है। नगर निगम की एजीएम में लिए गए फैसले से कर्मचारियों में आक्रोश है। सैहब सोसायटी वेलफेयर वर्कर्स यूनियन इस मामले को लेकर आंदोलन की धमकी दी है।
सैहब कर्मियों की एजीएम में फैसला लिया है कि अब सैहब कर्मियों को हर साल दस फीसदी वेतन नहीं बढ़ेगा। वेतन बढ़ोतरी अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर ही होगी। इसको लेकर अब कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी जारी कर दी है। नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों में सुलगी इस चिंगारी को कैसे शांत कर पाता है इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। नगर निगम की वार्षिक बैठक (एजीएम) आठ सालों बाद हुई है। इस बैठक में कर्मचारियों के हित में कई फैसले लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन का कहना है कि राज्य सरकार जितना डीए देगी उतना वेतन सैहब कर्मचारियों का बढ़ेगा। कर्मचारियों में चर्चा यह है कि अभी तक पूरे प्रदेश में कर्मचारियों का डीए काफी समय से नहीं मिला है। ऐसे में कब सरकार इसे देगी और कब कर्मचारियों को मिलेगा इसको लेकर गणना शुरू हो गई है। हालांकि दूसरी ओर सैहब सोसायटी वेलफेयर वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने बताया कि निगम के इस फैसले पर कर्मचारियों में रोष है। ऐसे में यूनियन ने निर्णय लिया है कि 10 अप्रैल को कालीबाड़ी हॉल में जनरल हाउस किया जाएगा। इस हाउस में अंतिम फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article