{"_id":"69cfa62c2b727d88f10b8f50","slug":"the-roads-connecting-the-city-will-be-sparkling-work-will-start-from-15th-shimla-news-c-19-sml1002-700275-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर को जोड़ने वाली सड़कें होंगी चकाचक, 15 से शुरू होगा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर को जोड़ने वाली सड़कें होंगी चकाचक, 15 से शुरू होगा कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
खास खबर
लोक निर्माण विभाग ने शुरू की मरम्मत कार्य की टेंडर प्रक्रिया, सात अप्रैल तक ठेकेदारों को सौंप जाएगा कार्य
सोलन और लोअर हिमाचल को जोड़ने वाली सड़कें होंगी दुरुस्त
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी को जोड़ने वाली सोलन, मंडी समेत लोअर हिमाचल की सड़कों का मरम्मत कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मौसम साफ होने पर 15 अप्रैल तक सड़कों की टारिंग का काम शुरू करने की तैयारी है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार शिमला मंडी सड़क पर इस बार गर्मी के मौसम में टारिंग की जानी है। इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। सात अप्रैल तक इनका काम ठेकेदारों को सौंप दिया जाएगा। शिमला-मंडी सड़क अभी कई जगह खस्ताहाल है। बरसात में हुए भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर डंगे लगाए जाने हैं। इसी तरह शिमला से जुन्गा साधू पुल सड़क को भी पक्का किया जाएगा। शिमला और सोलन जिले को जोड़ने वाली इस सड़क पर बीते साल सितंबर में टारिंग का काम अधूरा रह गया था। अब दोबारा टेंडर कर इसे पूरा किया जा रहा है। इस सड़क पर जुन्गा से साधूपुल के बीच कई जगह टारिंग होनी है। ढली से मशोबरा सड़क की टारिंग भी अप्रैल और मई महीने में पूरी की जाएगी। लोक निर्माण विभाग इस सड़क का चौड़ीकरण भी कर रहा है। मशोबरा फेयरलांस के पास यह काम चल रहा है। इस काम के पूरा होने के बाद टारिंग शुरू की जाएगी।
शिमला ग्रामीण में भी पक्की होंगी सड़कें धामी उपमंडल के तहत शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भी टारिंग का काम शुरू
किया जा रहा है। यहां इस बार शोघी, तारादेवी, खलगधार, जतोग और धामी क्षेत्र की कुछ सड़कें पक्की होनी हैं। इनमें कई सड़कें शिमला को लोअर हिमाचल से जोड़ती हैं। धामी उपमंडल के अधिशासी अभियंता राजेश अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही मौसम सामान्य होने पर टारिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
जल्द पक्की होंगी सड़कें
शिमला शहर को जोड़ने वाली सड़कों की टारिंग का काम शुरू किया जा रहा है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सात अप्रैल तक यह प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। कसुम्पटी मंडल में इस सीजन के दौरान 21 किलोमीटर टारिंग की मंजूरी मिली है।
-नवीन कौंडल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग कसुम्पटी
Trending Videos