सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The story of Apara Ekadashi is narrated in the Radha-Krishna temple.

Shimla News: राधा-कृष्ण मंदिर में सुनाई अपरा एकादशी की कथा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The story of Apara Ekadashi is narrated in the Radha-Krishna temple.
विज्ञापन
शिमला। राजधानी के गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में बुधवार को अपरा एकादशी व्रत की कथा सुनाई गई। सुबह 8 बजे से शुरू हुई इस कथा में मंदिर के पंडित उमेश नौटियाल ने बताया कि महाभारतकाल में धर्मराज युधिष्ठिर ने भगवान श्रीकृष्ण से पूछा कि जनार्दन, ज्येष्ठ के कृष्ण पक्ष में कौन-सी एकादशी आती है। इस पर श्रीकृष्ण ने कहा कि ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को अपरा कहा जाता है। यह तिथि बहुत ही पुण्य प्रदान करने वाली है। इससे बड़े-बड़े पापों का नाश होता है। श्रीकृष्ण ने कहा कि जो झूठी गवाही देता है, मात-तोल में धोखा देता है, बिना ज्ञान के नक्षत्रों की गणना करता है और कूटनीति से आयुर्वेद का ज्ञाता बनकर वैद्य का काम करने लगता है, यह सभी नरक में निवास करने वाले प्राणी होते हैं। अपरा एकादशी के सेवन से यह सभी पापों से मुक्ति पा लेते हैं। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article