फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three smugglers arrested from Punjab and Haryana in 'Chitta' (synthetic drug) smuggling cases.

Shimla News: चिट्टा तस्करी के मामलों में पंजाब और हरियाणा से 3 तस्कर गिरफ्तार

Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Three smugglers arrested from Punjab and Haryana in 'Chitta' (synthetic drug) smuggling cases.
जिले के युवाओं को परोसते थे चिट्टा, शोघी बैरियर और रोपड़ू नाला में बरामद चिट्टे के मामलों में पुलिस की कार्रवाई
विज्ञापन

पिंजौर का ऑटो चालक भी किया गया है गिरफ्तार
चालक की पत्नी के खाते में आए नौ लाख का लेनदेन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलिस ने नशा तस्करी के दो मामलों में कार्रवाई कर तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। इनमें एक ऐसे अंतरराज्यीय नेटवर्क का भी भंडाफोड़ हुआ है, जिसका सरगना हरियाणा के पिंजौर में ऑटो चालक की आड़ में नशा तस्करी का कारोबार चला रहा था।

पहला मामला पुलिस थाना बालूगंज का है। आठ जुलाई को स्पेशल सेल ने शोघी बैरियर पर एचआरटीसी बस की जांच के दौरान कुमारसैन निवासी अनुज राजटा के कब्जे से छह ग्राम चिट्टा बरामद किया था। जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल फोन, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (आईपीडीआर), डिजिटल साक्ष्य, गूगल पे ट्रांजेक्शन और अन्य वित्तीय लेन-देन का विश्लेषण किया। जांच में सामने आया कि यह अंतरराज्यीय सप्लाई नेटवर्क है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया। एसआईटी ने पंजाब में दबिश देकर कपूरथला निवासी साजन सिंह और फिरोजपुर निवासी जतिन कुमार को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि साजन सिंह पूरे नेटवर्क का मुख्य सरगना था जबकि जतिन कुमार चंडीगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टे की तस्करी करता था। पुलिस के अनुसार अनुज राजटा ने चंडीगढ़ में जतिन कुमार से चिट्टा खरीदा था और इसके एवज में 10,500 रुपये गूगल पे के माध्यम से साजन सिंह को भेजे थे।
विज्ञापन


दूसरा मामला पुलिस थाना रामपुर का है। यहां 17 जुलाई को डिटेक्शन सेल रामपुर ने रोपड़ू नाला में एक कार की तलाशी के दौरान किन्नौर निवासी अजेंद्र कुमार, कुल्लू निवासी मोनिका और ननखड़ी निवासी निखिल के कब्जे से नौ ग्राम चिट्टा, वजन मापने की डिजिटल मशीन और 26 हजार रुपये नकद बरामद किए थे। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मोनिका और निखिल ने चंडीगढ़ के मनीमाजरा में सक्रिय रवि उर्फ रवि गिल से चिट्टा खरीदा था। रवि ऑटो चालक की आड़ में नशा तस्करी कर रहा था। पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को रवि गिल ने दोनों आरोपियों को 20 ग्राम चिट्टा उपलब्ध कराया था। इसमें से 10 ग्राम बेचा जा चुका था और शेष बेचने के लिए रखा था। चिट्टे की खरीद की रकम गूगल पे के माध्यम से रवि गिल की पत्नी के बैंक खाते में भेजी थी जिसकी पुष्टि वित्तीय जांच में हुई। इसके बाद मोबाइल संपर्क और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने हरियाणा के पिंजौर में दबिश देकर रवि उर्फ रवि गिल को गिरफ्तार किया। बैंक खातों की जांच में सामने आया कि रवि गिल की पत्नी के खाते में पिछले सात महीनों के दौरान नौ लाख रुपये जमा हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



63 तस्कर गिरफ्तार, 48 नेटवर्क ध्वस्त
शिमला पुलिस ने इस वर्ष नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया है। प्रत्येक एनडीपीएस मामले में बैकवर्ड लिंकेज स्थापित कर मुख्य सप्लायर, वित्तीय नेटवर्क और अंतरराज्यीय सप्लाई चेन तक पहुंच बनाई जा रही है। इस रणनीति के तहत वर्ष 2026 में अब तक 63 तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं और 48 बड़े अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए हैं। यह कार्रवाई पिछले तीन वर्षों में सबसे अधिक है। इस वर्ष पुलिस ने तीन किलो से अधिक चिट्टा बरामद करने में भी सफलता हासिल की है।



कोट
जिला पुलिस नशा तस्करी के हर मामले की गहनता से जांच कर रही है। दो मामलों में पुलिस ने तीन मुख्य सरगनाओं को गिरफ्तार किया है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए शिमला पुलिस लगातार नशा तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
-मेहर पंवार, एएसपी, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article