{"_id":"69cfbe6391f6253e5e02f8b7","slug":"three-tesla-mri-machine-will-soon-be-operational-at-chamiyana-hospital-shimla-news-c-19-sml1002-700333-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: चमियाना अस्पताल में जल्द शुरू होगी थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: चमियाना अस्पताल में जल्द शुरू होगी थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए आईजीएमसी जाने के झंझट से मिलेगा छुटकारा, 23 करोड़ की मशीन जल्द पहुंचेगी
अस्पताल में हर रोज 15 से 20 मरीजों को लिखे जाते हैं टेस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में जून तक आधुनिक थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन शुरू करने की तैयारी है। मरीजों को अब एमआरआई करवाने के लिए आईजीएमसी या निजी लैब में नहीं जाना पड़ेगा।
अस्पताल परिसर में एमआरआई मशीन शुरू होने से अलग-अलग विभागों में आने वाले मरीजों की बीमारियों की स्टीक जानकारी मिलने पर चिकित्सक उनका बेहतरीन उपचार कर सकेंगे। चमियाना अस्पताल में औसतन हर रोज 15 से 20 मरीजों के एमआरआई लिखे जाते हैं। इनमें न्यूरो सर्जरी के मरीजों के लिए यह टेस्ट सबसे अधिक लिखा जाता है, वहीं गेस्ट्रोएंट्रोलॉजी, कार्डियोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग में आने वाले मरीजों के लिए भी एमआरआई टेस्ट करवाने की जरूरत होती है। चमियाना अस्पताल से मरीज अभी एमआरआई के लिए आईजीएमसी जाते हैं। यहां तीन से चार माह की वेटिंग रहती है।
आईजीएमसी में बीते माह ही 19 साल पुरानी एमआरआई मशीन को बदलकर एडवांस थ्री टेस्ला मशीन स्थापित की गई है। इस आधुनिक मशीन से किए जाने वाले टेस्ट से शरीर में बीमारी वाले हिस्से की सही जानकारी मिलती है, वहीं टेस्ट में समय भी कम लगता है। 23 करोड़ की चमियाना अस्पताल में थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन की खरीद का ऑर्डर दिए जाने के बाद इसी माह पहुंच जाएगी। मशीन को अस्पताल के मुख्य भवन के रेडियोलॉजी विभाग में स्थापित करने के लिए सिविल वर्क भी शुरू हो चुका है। मशीन के आने के बाद एक से डेढ़ माह में इसे इंस्टाल करने का कार्य पूरा किए जाने का लक्ष्य रखा है। टेस्ट सुविधा शुरू करने को अस्पताल प्रशासन के स्तर पर सभी तरह की अनुमति और कागजी प्रक्रिया लगभग पूरी की जा चुकी है। इस आधुनिक टेस्ट सुविधा के शुरू किये जाने से मरीजों की एमआरआई करवाने के लिए आईजीएमसी की दौड़ और लंबी वेटिंग होने के कारण इंतजार की अवधि भी कम हो जाएगी। इससे मरीजों का उपचार भी बेहतर होगा। चमियाना अस्पताल के एमएस डाॅ . सुधीर शर्मा ने कहा कि कि जल्द ही अस्पताल की थ्री टेस्ला एमआरआई मशीन पहुंच जाएगी। इसके बाद डेढ़ से दो माह में इसको स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी कर टेस्ट सुविधा मरीजों को शुरू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
चमियाना अस्पताल में उपलब्ध है यह सुविधाएं
चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में वर्तमान में एडवांस सीटी स्कैन, डिजिटल एवं सामान्य एक्सरे, अल्ट्रासाउंड जैसे टेस्ट की आधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं। एमआरआई के लिए मरीजों को अभी आईजीएमसी ही भेजा जाता है। चमियाना अस्पताल से आईजीएमसी की दूरी करीब दस किलोमीटर है। इससे मरीजों को आने जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।
Trending Videos