फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tips on environmental conservation given to students at HPU

Shimla News: एचपीयू में छात्रों को दिए पर्यावरण संरक्षण के टिप्स

Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tips on environmental conservation given to students at HPU
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन संस्थान में शनिवार को अभिमुखीकरण कार्यक्रम के तीसरे दिन विद्यार्थियों को सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और कॅरिअर पर टिप्स दिए गए। कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के पूर्व छात्र विनीत कमल ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यटन एवं आतिथ्य उद्योग में रोजगार की संभावनाओं से अवगत कराया। आईजीएमसी के हॉस्पिटल मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. सतीश कंवर ने नशा मुक्ति एवं स्वस्थ जीवन शैली पर व्याख्यान दिया। सहायक आचार्य हरपिंदर सिंह ने उच्च शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर विचार साझा किए। डॉ. दिनेश कुमार ने पर्यटन एवं पर्यावरण विषय पर सतत पर्यटन और कचरा प्रबंधन के महत्व को समझाया। संस्थान के निदेशक प्रो. नितिन व्यास ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और नवाचार के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article