{"_id":"6a6ca8a06c80b6793b003fc7","slug":"transport-corporations-shimla-alvah-bus-service-suspended-for-two-months-shimla-news-c-19-sml1002-762414-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दो माह से परिवहन निगम की \nशिमला-अल्वाह बस सेवा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दो माह से परिवहन निगम की शिमला-अल्वाह बस सेवा बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी हो रहे हैं परेशान
सरोग, बढ़ोग, मझार और क्यारटू के लोग करते हैं सफर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम की शिमला-अल्वाह वाया ठियोग बस सेवा दो माह से बंद है। इससे ठियोग उपमंडल के सरोग, बढ़ोग, मझार और क्यारटू क्षेत्र की जनता परेशान है।
शिमला से चलने वाली इस एकमात्र बस सेवा के बंद होने से रोज ठियोग और शिमला आने-जाने वाले स्कूली और कॉलेज के छात्र, अस्पताल जाने वाले लोग, कर्मचारी, निजी क्षेत्र में कार्यरत लोग तथा किसान-बागवानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरोग निवासी अखिल, सरोग पंचायत के पूर्व प्रधान शक्ति सिंह ढांटा और शीतल कालिया ने बताया कि शिमला से सरोग रूट पर चलने वाली यह एकमात्र बस है। इसके बंद होने से यहां के लोगों को शिमला अस्पताल या अन्य जरूरी कार्यों के लिए जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिमला से दोपहर सवा तीन बजे अल्वाह के लिए चलने वाली यह बस करीब पांच बजे ठियोग, वहां से छह बजे सरोग और उसके बाद अल्वाह पहुंचती थी। सुबह साढ़े सात बजे अल्वाह से इसी बस में क्यारटू, बढ़ोग, सरोग और मझार पंचायतों के लोग शिमला के लिए आते थे। बस के बंद होने से अब लोगों को ठियोग या फिर एनएच-5 तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। इस रूट पर चलने वाली दो बसों में वर्तमान में केवल एक ही बस रह गई है, जिससे इस बस में ओवरलोडिंग की समस्या भी बढ़ गई है। इस एकमात्र बस के सहारे लोग ठियोग तक पहुंचते हैं।स्थानीय लोगों ने परिवहन निगम से पुरजोर मांग की है कि करीब दो माह से बंद पड़ी इस बस सेवा को तुरंत बहाल किया जाए, ताकि चार पंचायतों की आम जनता को हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।
बस सेवा जल्द की जाएगी बहाल
बसों की कमी के कारण यह बस सेवा नियमित रूप से नहीं चल पा रही थी। नई बसों के आने के बाद इस रूट पर नियमित बस सेवा बहाल करने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। डिपो को मिली पांच इलेक्ट्रिक बसों का इस अल्वाह रूट पर ट्रायल भी किया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
- विनोद शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, तारादेवी डिपो, हिमाचल पथ परिवहन निगम