{"_id":"6a748deaf88004e3ca0306a5","slug":"tree-plantation-drive-begins-under-the-green-shimla-our-shimla-campaign-shimla-news-c-19-1-sml1034-765696-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ग्रीन शिमला, अवर शिमला \nअभियान में पौधरोपण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ग्रीन शिमला, अवर शिमला अभियान में पौधरोपण शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम सुक्खू ने किया अभियान का शुभारंभ
नगर निगम के पार्षदों को बांटे बान और देवदार के पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को ग्रीन शिमला, अवर शिमला अभियान के तहत सप्ताहभर चलने वाले पौधरोपण सप्ताह का शुभारंभ किया।
उन्होंने अपने आधिकारिक आवास ओक ओवर परिसर में पौधरोपण कर इस पर्यावरण संरक्षण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण सुनिश्चित करे तो यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा योगदान होगा। मुख्यमंत्री ने नगर निगम शिमला के पार्षदों को बान और देवदार के पौधे वितरित किए ताकि वह अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान को आगे बढ़ा सकें। इस वर्ष नगर निगम शिमला ने ग्रीन शिमला, अवर शिमला अभियान के तहत 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। यह अभियान तीसरे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, महापौर सुरेंद्र चौहान, नगर निगम पार्षद और अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।