{"_id":"69d90a74f3703326a5064622","slug":"vaccination-in-knh-shimla-news-c-19-sml1002-704227-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: केएनएच के एमसीएच में एक कर्मी, वह भी छुट्टी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: केएनएच के एमसीएच में एक कर्मी, वह भी छुट्टी पर
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों का टीकाकरण करवाने के लिए भटक रहीं महिलाएं
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल में इन दिनों बच्चों का टीकाकरण नहीं हो रहा है। हालत यह है कि महिलाओं को बच्चों का टीकाकरण करवाने के लिए भटकना पड़ रहा है। अस्पताल में मातृ एवं शिशु केयर (एमसीएच) में टीकाकरण के लिए छह पोस्ट हैं, लेकिन एक ही कर्मी की तैनाती है। वर्तमान में यह कर्मचारी भी मेटरनिटी लीव पर है। ऐसे में टीकाकरण कार्यक्रम चलाने के लिए समस्याएं खड़ी हो गई हैं।
विभाग की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखा गया है। बताया जा रह है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एक कर्मचारी को प्रतिनियुक्ति पर अस्पताल में तैनात किया है। दावा किया जा रहा है कि आगामी बुधवार को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन की मानें तो बुधवार को टीकाकरण होता है। इस दौरान मिशन इंद्रधनुष में लगाए जाने वाले टीके लगाए जाते हैं, लेकिन इन दिनों कर्मचारी ही टीकाकरण के लिए मौजूद नहीं है।
कोट...
टीकाकरण के लिए प्रतिनियुक्ति पर कर्मचारी को बुलाया गया है। बुधवार को अस्पताल में बच्चों का टीकाकरण होगा। किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा।
-डॉ. सुंदर नेगी, चिकित्सा अधीक्षक, कमला नेहरू अस्पताल शिमला
Trending Videos