सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   White poison being transported from Ambala to the capital, kingpin identified

Shimla News: अंबाला से राजधानी में पहुंचाया जा रहा सफेद जहर, सरगना की पहचान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
White poison being transported from Ambala to the capital, kingpin identified
विज्ञापन
शिमला में चिट्टे की सबसे बड़ी 288 ग्राम की खेप पकड़ने के मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना, दबिश की तैयारी
Trending Videos

पूछताछ में आरोपी ने उगले हैं कई राज
मुख्य सरगना भी अंबाला का रहने वाला

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में चिट्टे का कारोबार करने वाले एक और बड़े गिरोह का शिमला पुलिस जल्द पर्दाफाश कर सकती है। शहर के टुटीकंडी आईएसबीटी में 288 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में कई बड़े खुलासे किए हैं। शहर में किस तरह नशे का कारोबार चल रहा था, इस पर पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं।

इस मामले में मुख्य सरगना की पहचान कर ली है। यह आरोपी भी अंबाला का रहने वाला है। जल्द ही इसकी गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस के अनुसार अंबाला में बैठकर आरोपी शिमला शहर में नशे का कारोबार चला रहा था। इस कारोबार में शहर के कई लोगों के संलिप्त होने का अंदेशा है। इस पूरे नेटवर्क में कौन और कितने लोग शामिल हैं, इसका पता करने के लिए पुलिस गहनता से जांच कर रही है। इसके लिए गिरफ्तार किए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल लोकेशन और अन्य लोगों से हुई बातचीत का रिकॉर्ड भी पुलिस खंगाल रही है। शिमला पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर रात आईएसबीटी में एक शख्स को 288 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी शमशाद अहमद भी अंबाला, हरियाणा का रहने वाला है। पुलिस ने बालूगंज थाने में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इससे अब पूछताछ की जा रही है। एसएसपी गौरव सिंह का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस साल की सबसे बड़ी खेप
पुलिस जांच में पता चला है कि चिट्टे की यह खेप अंबाला से शिमला लाई गई थी। इसे यहां अन्य लोगों को दिया जाना था। आरोपी के पास से बरामद किए गए चिट्टे की कीमत करीब पंद्रह लाख रुपये बताई जा रही है। शिमला जिले में बीते दो महीने के भीतर पुलिस कई चिट्टा सप्लायर को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें ज्यादातर के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े हैं। पुलिस कई मुख्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर शिमला ला चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article