{"_id":"6a82f2270ff13514020d1aa0","slug":"youth-arrested-near-taradevi-with-30-grams-of-chitta-synthetic-drug-shimla-news-c-19-sml1002-771089-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: तारादेवी के पास युवक तीस\nग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: तारादेवी के पास युवक तीस ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेन शेल्टर में बैठा था युवक, बैग में छिपाकर रखा था नशा
स्पेशल सेल ने सूचना के आधार पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पुलिस की नशा तस्करी के मामलों में कार्रवाई लगातार जारी है। बालूगंज क्षेत्र में पुलिस ने तारादेवी के पास एक युवक से 30 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।
आरोपी गोपाल सिंह कटवाल मंडी का रहने वाला है और आजकल टुटू में रहता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बालूगंज थाने में एनडीपीएस अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि आरोपी नशा कहां से लेकर आया था और इसे कहां बेचने की फिराक में था। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी नशा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम तारादेवी रेन शेल्टर पहुंची। पुलिस ने जब उसके काले रंग के सफारी बैग की तलाशी ली तो उसकी गुप्त चेन से 30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बालूगंज में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अदालत से रिमांड मिलने के बाद पुलिस इस बात का पता लगाएगी कि आरोपी चिट्टा कहां से लेकर आया था और उसे कहां बेचने की फिराक में था। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने चिट्टे के साथ युवक को पकड़ा है। मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शोघी और तारादेवी में बढ़ाई निगरानी
पुलिस जिले में नशे की आपूर्ति को रोकने के लिए शोघी और तारादेवी समेत आसपास के क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रही है। स्पेशल सेल की टीम के साथ ही बालूगंज पुलिस की टीम भी क्षेत्र में नाकाबंदी और सूचना के आधार पर लगातार कार्रवाई कर रही है। जिले का प्रवेशद्वार होने के कारण वहां नियमित चेकिंग के साथ ही संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखी जाती है, ताकि नशे की आपूर्ति को जिले में पहुंचने से पहले ही पकड़ा जा सके। इससे पहले भी इस क्षेत्र में पुलिस नशे की कई बड़ी खेप बरामद कर चुकी है।