फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   hariyali teej 2026 kab hai hariyali teej date shubh muhurat puja vidhi

Hariyali Teej 2026: 14 या 15 अगस्त कब है हरियाली तीज, जानिए तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Fri, 07 Aug 2026 06:47 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 07 Aug 2026 06:47 PM IST
सार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि ,संपन्नता  और मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
hariyali teej 2026 kab hai hariyali teej date shubh muhurat puja vidhi
हरियाली तीज 2026 - फोटो : AI

विस्तार

हिंदू धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्व होता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस पर्व में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा अर्चना करने का महत्व होता है। यह पर्व विशेष रूप से सुहागिन महिलाएं और अविवाहित लड़कियां भक्ति और उत्साह के साथ करती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती है और हरे रंग के कपड़े पहनती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि ,संपन्नता  और मनचाहे जीवनसाथी की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस वर्ष हरियाली तीज की तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व। 
विज्ञापन


हरियाली तीज तिथि 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार, हरियाली तीज का पर्व हर वर्ष सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस वर्ष सावन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि की शुरुआत 14 अगस्त 2026 को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी, जिसका समापन 15 अगस्त को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर हरियाली तीज का त्योहार 15 अगस्त को मनाया जाएगा। 
विज्ञापन


हरियाली तीज शुभ मुहूर्त 2026
हरियाली तीज की पूजा के लिए कई मुहूर्त है, जिसमें ब्रह्रा मुहूर्त सुबह 4 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 5 बजकर 35 मिनट तक है। अभिजीत मुहूर्त का समय दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 51 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 42 मिनट तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 7 बजकर 06 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। अमृत काल रात 8 बजकर 18 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाली तीज का धार्मिक महत्व 
हिंदू धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर माता पार्वती भगवान शिव को पति के रूप पाने के लिए कठोर तप किया था और तब भगवान शिव प्रसन्न होकर सावन शुक्ल तृतीया पर अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार्य किया था। तब लेकर आज तक इस तिथि को हरियाली तीज के रूप में मनाई जाती है। हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान के साथ पूजा करने से वैवाहिक जीव में खुशी, प्रेम, सुख, सौभाग्य और समृद्धि का वास होता है। इस व्रत को रखते हुए विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना करती हैं। वहीं इस व्रत को अविवाहित कन्याएं मनचाहे वर कामना के लिए रखती हैं।

Budh Gochar 2026: 16 अगस्त तक इन तीन राशि के लोग रहें अलर्ट, सेहत और काम को लेकर बढ़ सकती हैं दिक्कतें

Sawan Second Somwar 2026: सावन के दूसरे सोमवार को चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन

 डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed