फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Festivals ›   sawan shivratri 2026 jal abhishek date and time puja vidhi

Sawan Shivratri 2026: कब है सावन शिवरात्रि 11 या 12 अगस्त ? जानिए पूजा और जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त

Sat, 08 Aug 2026 07:38 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 08 Aug 2026 07:38 PM IST
सार

सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 11 अगस्त को सुबह 4 बजकर 54 मिनट पर होगी, जिसका समापन 12 अगस्त को रात 1 बजकर 52 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर सावन शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी

विज्ञापन
sawan shivratri 2026 jal abhishek date and time puja vidhi
सावन शिवरात्रि की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ और फलदायी होता है। यह महीना भोलेनाथ को बहुत ही प्रिय होता है और ऐसी मान्यता है कि इसमें पूजा-आराधना करने से पर शिवजी प्रसन्न होते हैं। सावन में पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन जो भी शिव भक्त सच्चे मन से शिवजी का जलाभिषेक करता है उसके जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और हर तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है। आइए जानते है इस बार कब है सावन शिवरात्रि, पूजा मुहुर्त और महत्व। 
विज्ञापन


कब है सावन शिवरात्रि 
हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 11 अगस्त को सुबह 4 बजकर 54 मिनट पर होगी, जिसका समापन 12 अगस्त को रात 1 बजकर 52 मिनट पर होगा। उदया तिथि के आधार पर सावन शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी। जिसमें देश के सभी शिवालयों में शिवलिंग पर जल चढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन


सावन शिवरात्रि पर कैसे करें भगवान शिव की पूजा?
सावन शिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की पूजा और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने का विशेष महत्व होता है। इस दिन सुबह स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। इसके बाद शिवलिंग पर सबसे पहले जल अर्पित करें। इसके बाद दूध, दही, शहद आदि से अभिषेक कर सकते हैं। शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और आक के फूल अर्पित करें। पूजा के दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें और अंत में शिव आरती करें। इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों पर उनकी कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सावन शिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा का समय
भगवान शिव जल्द प्रसन्न होने वाले देवता हैं जो मात्र एक लोटा जल अर्पित करने में प्रसन्न होते हैं। सावन के महीने में शिवलिंग का अभिषेक और विधिपूर्वक पूजन करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव की चार प्रहर में पूजा करने की परंपरा है।


पहला प्रहर: शाम 7:04 बजे से रात 9:45 बजे तक
दूसरा प्रहर: रात 9:45 बजे से 12:26 बजे तक
तीसरा प्रहर: रात 12:26 बजे से सुबह 3:07 बजे तक
चौथा प्रहर: सुबह 3:07 बजे से 5:49 बजे तक

Mahadev Naam Jaap: सावन में महादेव के इन नामों का करें जाप, मिलेगा मनचाहा आशीर्वाद और करेंगे तरक्की

2026 Hindu Festival Dates: कब है पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा, दिवाली और छठ पूजा? देखें तिथि सहित पूरा कैलेंडर

Jalabhishek Niyam: शिवलिंग पर जल अर्पित करते समय इन बातों का रखें ध्यान, जानें क्या है सही नियम

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed