सब्सक्राइब करें

Sawan Shivratri 2019 : जानें सावन की शिवरात्रि पर किस मंत्र को जपने से मिलेगा मनचाहा वरदान

धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Tue, 30 Jul 2019 08:49 AM IST
विज्ञापन
know importance of chanting shiva mantra in sawan 2019
महादेव का महामंत्र

सावन का पवित्र महीना चल रहा है। यह महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे उत्तम मानी जाने वाला शिवरात्रि का महापर्व 30 जुलाई को पड़ेगा। इस दिन विधि-विधान से महादेव की पूजा, अर्चना एवं मंत्र जप करने से दुर्भाग्य दूर होता है और सुख, संपत्ति और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि तीनों लोकों के स्वामी भगवान शिव पूरे सावन मास पृथ्वी पर निवास करते हैं।



जब भगवान विष्णु देवशयनी एकादशी से चार महीने के लिए क्षीर सागर में विश्राम करते हैं तो सृष्टि का संचालन भगवान भोलेनाथ अपने कंधों पर ले लेते हैं। ऐसे में पृथ्वी पर उनके जितने भी शिवलिंग हैं, उनकी पूजा-अर्चना का विशेष फल मिलता है। इसदिन यदि कोई भक्त विधिविधान से पूजा करके भगवान शिव को प्रसन्न कर ले तो औढरदानी भगवान शिव उसकी सारी मनोकामना पूरी कर देते हैं। शिवरात्रि के शुभ अवसर पर भगवान शिव को प्रसन्न करके उनसे धन,आयु, यश, सुलता आदि का आशीर्वाद पाने के लिए आप नीचे दिए गए पूजा के उपाय और मंत्र जप अवश्य करें। 

इस सावन कराएं ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक, भोले बाबा करेंगे सभी मनोकामनाएं पूरी। (विज्ञापन)

Trending Videos
know importance of chanting shiva mantra in sawan 2019
महादेव का महामंत्र

शिवजी का प्रिय फूल और मंत्र

भगवान शिव को धतूरे के फूल बहुत प्रिय होते हैं। इसके अलावा हरसिंगार, नागकेसर के सफेद पुष्प, कनेर, आक, कुश आदि के फूल भी भगवान शिव को चढ़ाने का विधान है, लेकिन कभी भी भगवान शिवजी को केवड़े का फूल और तुलसी दल ना चढ़ाएं। 

इस सावन कराएं ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक, भोले बाबा करेंगे सभी मनोकामनाएं पूरी। (विज्ञापन)

विज्ञापन
विज्ञापन
know importance of chanting shiva mantra in sawan 2019
महादेव का महामंत्र

महादेव के मंत्र से पूरी होगी मनोकामना

हिंदू देवताओं में भगवान शिव को बहुत आसानी से प्रसन्न किया जा सकता है। भगवान शिव के मंत्र का उपयोग मुख्य रूप से मृत्यु भय, बाधा आदि को दूर करने के लिए किया जाता है। महादेव के मंत्रों का जाप करने से सभी प्रकार के रोग, दु:ख, भय आदि से मुक्ति मिलती है। शिव मंत्र में एक व्यक्ति की आंतरिक क्षमता और शक्ति में वृद्धि होती है। महादेव के मंत्र जप से जन्म कुंडली में नकारात्मक प्रभाव डाल रहे ग्रहों के दोषों का भी अंत हो जाता है। 

इस सावन कराएं ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक, भोले बाबा करेंगे सभी मनोकामनाएं पूरी। (विज्ञापन)

know importance of chanting shiva mantra in sawan 2019
महादेव का महामंत्र

भगवान शिव का मूल मंत्र

ॐ नमः शिवाय॥

भगवान शिव का यह सबसे सरल मूल मंत्र है। इसका जप कोई भी बड़ी आसानी से कर सकता है। इस छोटे से मंत्र को सभी वेदों का सार तत्व माना गया है। इसी तरह नम: शिवाय के साथ नीचे दिए गए मंत्र से भी भगवान शिव की साधना कर उनसे आशीर्वाद पा सकते हैं। 

नम: शिवाय॥

ॐ ह्रीं ह्रौं नम: शिवाय॥

ॐ पार्वतीपतये नम:॥

ॐ पशुपतये नम:॥

ॐ नम: शिवाय शुभं शुभं कुरू कुरू शिवाय नम: ॐ ॥


इस सावन कराएं ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक, भोले बाबा करेंगे सभी मनोकामनाएं पूरी। (विज्ञापन)

विज्ञापन
know importance of chanting shiva mantra in sawan 2019
महादेव का महामंत्र
महामृत्युंजय मंत्र-

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनानत् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।

देवों के देव महादेव की पूजा में शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करना अत्यंत कल्याणकारी माना गया है। इसके पाठ करने से जीवन में सफलता प्राप्त होती है और राह में आ रही सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। 

इस सावन कराएं ज्योतिर्लिंग रुद्राभिषेक, भोले बाबा करेंगे सभी मनोकामनाएं पूरी। (विज्ञापन)
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed