फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ronaldo-Georgina Wedding: आखिरकार जॉर्जिना के हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, 10 साल डेट करने के बाद गुपचुप की शादी

Wed, 12 Aug 2026 02:54 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिस्बन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Aug 2026 02:54 AM IST
सार

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने 11 अगस्त को पुर्तगाल के कास्काइस में बेहद निजी सिविल सेरेमनी में शादी की। समारोह में उनके पांच बच्चे मौजूद रहे।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo Marries Georgina Rodriguez After 10 Years Together in Private Wedding
रोनाल्डो और जॉर्जिना - फोटो : Instagram
फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब आधिकारिक तौर पर शादीशुदा हो गए हैं। 41 वर्षीय पुर्तगाली सुपरस्टार ने अपनी लंबे समय से पार्टनर रहीं जॉर्जिना रोड्रिगेज को अपना जीवनसाथी बना लिया है। दोनों ने मंगलवार, 11 अगस्त को पुर्तगाल के कास्काइस में एक बेहद निजी सिविल सेरेमनी में शादी की। खास बात यह रही कि इस मौके पर उनके पांच बच्चे भी मौजूद थे।

 

Cristiano Ronaldo Marries Georgina Rodriguez After 10 Years Together in Private Wedding
रोनाल्डो जॉर्जिना - फोटो : Instagram
रोनाल्डो ने तीन अक्षरों में दी शादी की खबर

शादी को पूरी तरह निजी रखने वाले रोनाल्डो ने किसी बड़े एलान या भव्य तस्वीरों के बजाय सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को खुशखबरी दी। उन्होंने अपनी और जॉर्जिना की हाथों की तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों की उंगलियों में मैचिंग गोल्ड वेडिंग रिंग नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के साथ रोनाल्डो ने सिर्फ 'CG' लिखा। और साथ ही दिल भी बनाया। स्पैनिश स्पोर्ट्स डेली मार्का और सऊदी अरब के अखबार गल्फ न्यूज ने भी शादी की पुष्टि की। बताया गया कि यह समारोह बेहद निजी और अंतरंग था तथा इसमें कपल के पांच बच्चे शामिल हुए।

10 साल से ज्यादा समय से साथ हैं रोनाल्डो-जॉर्जिना

रोनाल्डो और जॉर्जिना का रिश्ता करीब एक दशक पुराना है। दोनों की मुलाकात 2016 में मैड्रिड में हुई थी। उस समय जॉर्जिना एक गुच्ची स्टोर में काम करती थीं। उन्होंने बाद में बताया था कि रोनाल्डो से पहली मुलाकात के दौरान उनके पेट में 'तितलियां उड़ने' जैसा एहसास हुआ था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano)


इसके बाद दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे सार्वजनिक हुआ और दोनों ने एक साथ परिवार बसाया। रोनाल्डो के फुटबॉल करियर के स्पेन, इटली, इंग्लैंड और सऊदी अरब तक पहुंचने के दौरान जॉर्जिना लगातार उनके साथ रहीं। ब्रिटिश जर्नलिस्ट और रोनाल्डो के खास दोस्त पीयर्स मोर्गन ने रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी के बाद की तस्वीर ट्विटर पर साझा की है।
 

Cristiano Ronaldo Marries Georgina Rodriguez After 10 Years Together in Private Wedding
रोनाल्डो जॉर्जिना - फोटो : Instagram

2025 में हुई थी सगाई

शादी से करीब एक साल पहले जॉर्जिना ने अगस्त 2025 में सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की जानकारी दी थी। उन्होंने रोनाल्डो के साथ हाथ की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी बड़ी डायमंड रिंग नजर आई थी। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा था, यस आई डू इन दिस एंड इन ऑल माई लाइव्स (Yes, I do. In this and in all my lives)। इसके बाद से ही दोनों की शादी को लेकर लगातार अटकलें लगती रही थीं।



रोनाल्डो ने पहले ही बता दिया था कैसी होगी शादी
रोनाल्डो ने इससे पहले पियर्स मॉर्गन के साथ बातचीत में अपनी शादी को लेकर संकेत दिया था। उन्होंने बताया था कि जॉर्जिना को बड़ी पार्टियां और दिखावा पसंद नहीं है। ऐसे में वह उनकी पसंद का सम्मान करेंगे और शादी को निजी रखेंगे। आखिरकार उनकी शादी भी बिल्कुल वैसी ही रही। कास्काइस में हुई सिविल सेरेमनी में कोई बड़ा सार्वजनिक समारोह नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Cristiano Ronaldo Marries Georgina Rodriguez After 10 Years Together in Private Wedding
रोनाल्डो और जॉर्जिना - फोटो : Instagram

पांच बच्चों की मौजूदगी में बने पति-पत्नी
रोनाल्डो और जॉर्जिना के परिवार में पांच बच्चे हैं। इनमें जुड़वां ईवा मारिया और माटेओ, बेटी अलाना, बेटी बेला और रोनाल्डो के पहले रिश्ते से बेटा क्रिस्टियानो जूनियर शामिल हैं। शादी के इस खास मौके पर सभी पांच बच्चे मौजूद रहे।

हालांकि, इस परिवार ने एक बेहद मुश्किल दौर भी देखा है। 2022 में रोनाल्डो और जॉर्जिना ने अपने नवजात बेटे एंजेल को जन्म के दौरान खो दिया था। उनकी जुड़वां बहन बेला सुरक्षित बच गई थीं। रोनाल्डो ने बाद में कहा था कि इस मुश्किल समय ने दोनों के रिश्ते को और मजबूत किया।

विज्ञापन
Cristiano Ronaldo Marries Georgina Rodriguez After 10 Years Together in Private Wedding
रोनाल्डो जॉर्जिना - फोटो : Instagram

शादी को लेकर खत्म हुआ लंबा इंतजार

रोनाल्डो पहले कह चुके थे कि वह शादी के लिए सही समय और उस खास क्लिक का इंतजार कर रहे हैं। आखिरकार करीब 10 साल साथ रहने के बाद वह पल आ गया। फुटबॉल के सबसे चर्चित कपल्स में शामिल रोनाल्डो और जॉर्जिना ने किसी भव्य समारोह के बजाय बेहद निजी अंदाज में अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप दे दिया। 41 साल की उम्र में रोनाल्डो और 32 साल की जॉर्जिना अब आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed